Sawan 2022: भगवान शिव को समर्पित सावन महीना 14 जुलाई यानी काक से शुरू, जानें व्रत नियम व शुभ मुहूर्त

 Sawan 2022: भगवान शिव को समर्पित सावन महीना 14 जुलाई यानी काक से शुरू, जानें व्रत नियम व शुभ मुहूर्त

Sawan 2022: भगवान शिव को समर्पित सावन महीना 14 जुलाई, गुरुवार से शुरू हो रहा है। ऐसा मान्यता है कि भगवान शंकर की कृपा पाने के लिए यह महीना अति उत्तम होता है। सावन माह को श्रावण मास के नाम से भी जाना जाता हैं। इस महीने में भगवान शिव की विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना की जाती है।

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, सावन महीने में देवों के देव महादेव की सच्चे मन से पूजा-अर्चना करने वाले भक्तों को दुखों से मुक्ति मिलती है और मनोकामना पूरी होती है। इस साल सावन के पहले दिन प्रीति योग का शुभ संयोग बन रहा है। प्रीति योग 15 जुलाई सुबह 04 बजकर 16 मिनट से शुरू होकर 16 जुलाई सुबह 12 बजकर 21 मिनट तक रहेगा। मान्यता है कि इस योग में किए गए कार्यों में सफलता हासिल होती है।

आपको बता दें सावन के महीने में सोमवार के व्रत का बहुत अधिक महत्व होता है। अगर संभव हो तो सावन माह में सोमवार का व्रत जरूर करें। सावन सोमवार व्रत के दौरान भगवान शिव का जलाभिषेक करें।

सावन महीने के पहले दिन बन रहे ये शुभ मुहूर्त-

ब्रह्म मुहूर्त- 04:11 AM से 04:52 AM तक।
अभिजित मुहूर्त- 11:59 AM से 12:54 PM तक।    
विजय मुहूर्त- 02:45 PM से 03:40 PM तक।
गोधूलि मुहूर्त- 07:07 PM से 07:31 PM तक।

संबंधित खबर -