अरविन्द अकेला कल्लू और यामिनी सिंह अभिनीत भोजपुरी फिल्म  ‘प्यार का देवता’ का ट्रेलर 22 जुलाई को होगा रिलीज  

 अरविन्द अकेला कल्लू और यामिनी सिंह अभिनीत भोजपुरी फिल्म  ‘प्यार का देवता’ का ट्रेलर 22 जुलाई को होगा रिलीज  

भोजपुरी दर्शकों की पहली पसंद अरविंद अकेला कल्लू के फैंस उन्हें जल्द ही बड़े पर्दे देखेंगे I कल्लू का शानदार भोजपुरी फिल्म, जिसका नाम है ‘प्यार का देवता’। इस फ़िल्म की पहली झलक जल्द ही मिलने वाली है। आपको बता दें फ़िल्म का ट्रेलर इसी महीने 22 जुलाई को रिलीज की जाएगी I

इसकी जानकारी अरविन्द अकेला कल्लू द्वारा दी गयी है। बताया गया है कि फ़िल्म ‘प्यार का देवता’ का ट्रेलर 22 जुलाई को रत्नाकर कुमार के YouTube चैनल वर्ल्ड वाइड रिकॉर्ड से रिलीज की जाएगी। फिल्म में कुल 8 गाने है जिस की पूरी शूटिंग लखनऊ में की गई है I दर्शक इस फिल्म के सभी गाने भोजपुरी टीवी के सभी सॅटॅलाइट चैनल पर देख सकते है।

भोजपुरी फ़िल्म ‘प्यार का देवता’ के ट्रेलर को रिलीज करने की लगभग सभी तैयारी पूरी हो चुकी है, जिसको लेकर कल्लू ने बताया कि यह फ़िल्म प्रेम की एक अनोखी दस्तान है, जो हर एक लोगों के दिल को छू लेगी। फ़िल्म का निर्माण व्यापक स्तर पर हुआ है। इसमें मेरी भूमिका जितनी मजबूत है, उतना ही मेरे को- स्टार की भूमिका भी मजबूत है।

वही, फ़िल्म की कहानी ने पहली नज़र में इसके लिए सहमति दे दी थी। मुझे लगता है कि पहले सबों को मेरी फिल्म का ट्रेलर देखना चाहिए। उसके बाद आपको भी अंदाजा लग जायेगा कि फ़िल्म के मनोरंजन का ग्राफ कितना अच्छा है। फ़िल्म ‘प्यार का देवता’ में मेरे अपोजिट यामिनी सिंह हैं, जिनके साथ मैं पहले भी काम कर चुका हूं और हमारी जोड़ी को दर्शकों ने खूब पसंद भी किया था। कल्लू ने बताया कि फ़िल्म ‘प्यार का देवता’ का निर्माण साई श्रृंगार के बैनर से हुआ है। फ़िल्म के निर्माता संजय कुमार सिंह और लेखक संजय राय हैं। इस फिल्म के  निर्देशन एम फ़ैसल रियाज़ हैं। इसके अलावा फिल्म में समर्थ चतुर्वेदी, सपना सिंह, देव सिंह, कृष्ण कुमार , दिनेश यादव, मुन्ना सिंह,राज चक्रवर्ती और नूर अहमद तूबा हैं।

संबंधित खबर -