बिहार : DM और SP के नेतृत्व में शराब कारोबारियों के खिलाफ चलाया गया सघन छापेमारी अभियान

 बिहार : DM और SP के नेतृत्व में  शराब कारोबारियों के खिलाफ चलाया गया सघन छापेमारी अभियान

बिहार में शराबबंदी कानून लागू होने के बाद भी अवैध तरीके से शराब का कारोबार जारी है। जिसको लेकर राज्य मुख्यालय भी काफी गंभीर है। इसका असर बुधवार की देर रात से लेकर गुरुवार की सुबह तक देखने को मिला। गुरुवार की सुबह तो DM और SP के नेतृत्व में शराब कारोबारियों के खिलाफ सघन छापेमारी अभियान चलाया गया। अभियान में SDPO, उत्पाद विभाग की टीम और भारी संख्या में पुलिस बल को लगाया गया था। 

आपको बता दें इस अभियान में कई थानों की पुलिस और करीब एक सौ की संख्या में जवान लगाए गए थे। इतनी अधिक संख्या में पुलिस बल को देखकर कुछ देर लोगों में हड़कंप मच गया। सबसे पहले सरगट्टी गांव में पहुंची पुलिस टीम द्वारा इस दौरान घर-घर में तलाशी ली गई। इस दौरान पुलिस पूरी तरह से एक्शन मोड में दिखी। छापेमारी के दौरान संभावित घरों के एक-एक कमरों को खुलवाकर पुलिस ने जांच की। 

इस छापेमारी अभियान में पुलिस कर्मियों के साथ-साथ महिला पुलिसकर्मियों को भी लगाया गया था। दोनों जगहों से कई महिलाओं समेत 9 लोगों को पकड़े जाने की सूचना है। वहीं गड़खा बाजार के विभिन्न मार्गों में भारी संख्या में पुलिस बल को देखकर लोग हैरान थे। लोगों को समझ नहीं आ रहा था कि आखिर मामला क्या है।

संबंधित खबर -