गंगा में बड़ा हादसा : अवैध बालू लदी दो नावें पलटी, 1 दर्जन से ज्यादा लोग लापता

 गंगा में बड़ा हादसा : अवैध बालू लदी दो नावें पलटी, 1 दर्जन से ज्यादा लोग लापता

सारण में आज रविवार को गंगा में बड़ा हादसा हो गया I इस नाव हादसे में 1 दर्जन से ज्यादा लोग लापता हैं। सारण जिले में डोरीगंज की सीमा से सटे नास के पास गंगा में दोनों नावें पलट गई। एक नाव में 15 लोगों के सवार होने की बात कही जा रही है। वही घटना स्थल को लेकर मनेर और डोरीगंज थानों के बीच विवाद उत्पन्न हो गया है।

घटना के सूचना मिलते ही प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच गई। स्थानीय लोगों द्वारा बचाव कार्य किया जा रहा है। लोगों ने बताया कि एक नाव वैशाली के लालगंज से आई थी और बालू लेकर वापस लौट रही थी। यह नाव लालगंज के खंधा चक की थी। तेज हवा और नाव पर ओवरलोड की वजह से नाव पलट गई। इनमें छह लोगों को निकाला जा सका है जबकि अन्य लोग लापता हैं।

आपको बात दें घटना की जानकारी लोगों ने स्थानीय मुखिया को दी। लेकिन प्रशासन को कोई बयान अभी तक सामने नहीं आया है। नाव के मालिक या संचालक सामने नहीं आ रहा है। हादसे का शिकार हुई दूसरी नाव मनेर के हल्दी छपरा की बताई जा रही  है जो कोईलवर से बालू लेकर छपरा की ओर जा रही थी। बताया जा रहा है कि इसमें भी कम से कम 15 लोग सवार थे। इनमें किसी का भी पता नहीं चला है। स्थानीय लोगों द्वारा राहत बचाव कार्य जारी है। 

संबंधित खबर -