संजय जायसवाल ने नीतीश सरकार पर साधा निशाना, कहा – बिहार में यूरिया घोटाला

 संजय जायसवाल ने नीतीश सरकार पर साधा निशाना,  कहा – बिहार में यूरिया घोटाला

बिहार भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ संजय जायसवाल ने नीतीश सरकार पर आरोप लगाया है कि राज्य में अगस्त महीने में यूरिया घोटाला हुआ है। उन्होंने राज्य सरकार से इस घोटाले की जांच करने और दोषी पदाधिकारियों पर कार्रवाई करने की मांग की है। संजय जायसवाल ने कहा है कि अगर सरकार कार्रवाई नहीं करती है तो भाजपा आंदोलन करेगी। 

नीतीश सरकार के शासन में अफसर खाद माफियाओं के साथ मिलकर यूरिया घोटाले को अंजाम दे रहे हैं। भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि छोटे और मझौले किसान यूरिया के लिए परेशान हैं। भाजपा अध्यक्ष संजय जायसवाल ने कहा कि केंद्र सरकार ने इस साल पर्याप्त मात्रा में  बिहार को यूरिया उपलब्ध कराई है। लेकिन उसकी कालाबाजारी यहां हुई है। 

उन्होंने कहा कि भाजपा पिकनिक मनाने वाली विरोधी पार्टी नहीं है। यह हर जगह सरकार को सावधान करेगी और जनता की आवाज को उठाएगी। अगर सरकार यूरिया घोटाले के खिलाफ एक्शन नहीं लेगी तो भाजपा आंदोलन करेगी I

संबंधित खबर -