पूर्व मुख्यमंत्री/सांसद-विधायक ने दिए, दुर्घटना में हुए 8 सिख श्रद्धालु के मौत पर श्रद्धांजलि

 पूर्व मुख्यमंत्री/सांसद-विधायक ने दिए, दुर्घटना में हुए 8 सिख श्रद्धालु के मौत पर श्रद्धांजलि

गिरिडीह -: 17 सितंबर को बस दुर्घटना में सिख समाज के 8 लोगों की मौत हो गई थी। इसी के निमित शुक्रवार को शहर के स्टेशन रोड स्थित प्रधान गुरुद्वारा में दिवंगत आत्मा की शांति हेतु प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। अंतिम अरदास के दिन गुरुद्वारा में झारखंड, बिहार, बंगाल समेत अन्य राज्यों से काफी संख्या में सिख समाज के लोग पहुंच कर उनकी आत्मा की शांति हेतु प्रार्थना की।

इस दौरान हुए दुर्घटना में आठों दिवग्त के चित्रों पर पुष्प अर्पित की गई।मौके पर गिरिडीह के भी सभी सिख समाज के लोग मौजूद थे। इस प्रार्थना सभा में पुर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी, पूर्व सांसद रविंद्र पांडेय, पूर्व विधायक निर्भय शाहबादी, जिला अध्यक्ष महादेव दुबे, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सुरेश साव, चुन्नू कांत, प्रदेश प्रवक्ता विनय सिंह, दिलीप वर्मा, जाकिर हुसैन खान, मो.इरफान, नवीन सिन्हा समेत अन्य ने शामिल हो चित्रों पर श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस बाबत पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि यह घटना काफी दुखदायक है जिसे कभी भुलाया नहीं जा सकता, परमात्मा सबों को अपने चरणों में स्थान दें। मालूम हो कि 17 सितंबर को 52 की संख्या में सिख समुदाय के लोग समागम कीर्तन में शामिल होने के लिए रांची जा रहे थे। इसी दरमियान टाटीझरिया के पास सिवाने नदी पुल पर बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई जिसमें 8 लोगों की मौत हो गई थी।

इस अंतिम अरदास में डॉक्टर गुणवंत सिंह मोंगिया, डा० अमरजीत सिंह सलूजा, हरविंदर सिंह बग्गा, जगजीत सिंह बग्गा, ऋषि सलूजा, मनी सलूजा, सन्नी सलूजा, देवेंद्र सिंह, रोमल, संदीप, समेत सिख समुदाय के कई लोग मौजूद थे।

संबंधित खबर -