करवा चौथ व्रत आज, जानें पूजा के शुभ मुहूर्त और चाँद निकलने का समय

 करवा चौथ व्रत आज, जानें पूजा के शुभ मुहूर्त और चाँद निकलने का समय

पति-पत्नी के प्यार का पर्व करवा चौथ आज यानी 13 अक्टूबर 2022, गुरुवार पूरे देश में मनाया जा रहा है। इस दिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र की कामना करते हुए व्रत रखती हैंI करवा चौथ व्रत में चांद का हर किसी को बेसब्री से इंतजार रहता है। कई बार खराब मौसम के कारण व्रती महिलाओं को करवा चौथ के चांद का थोड़ा लंबा इंतजार करना पड़ता है। लेकिन इस साल मौसम साफ होने के कारण करवा चौथ के चांद का दीदार 07 बजकर 49 मिनट पर ही कुछ जगहों पर किया जा सकेगा। जानें करवा चौथ व्रत के शुभ मुहूर्त –

करवा चौथ शुभ मुहूर्त

चतुर्थी तिथि प्रारम्भ – 13 अक्टूबर 2022 को सुबह 01 बजकर 59 मिनट से 14 अक्टूबर 2022 को सुबह 03 बजकर 08 मिनट पर समाप्त।
करवा चौथ पूजा का सबसे उत्तम मुहूर्त- 13 अक्टूबर शाम को 5 बजकर 54 मिनट से लेकर 7 बजकर 09 मिनट तक है।

आज करवा चौथ  पर चांद निकलने का समय

पटना- 07 बजकर 44 मिनट पर।

दिल्ली- 08:10 PM

हरियाणा- 08 बजकर 09 मिनट।

कानपुर- 08 बजर 02 मिनट पर

जयपुर- 08 बजकर 20 मिनट पर।

मुंबई- 07 बजकर 48 मिनट

कोलकाता- 07 बजकर 37 मिनट

बेंगलुरु- 08 बजकर 40 मिन

संबंधित खबर -