मध्य विद्यालय सिपारा में दीया कंपटीशन का आयोजन

 मध्य विद्यालय सिपारा में दीया कंपटीशन का आयोजन


पटना, 21 अक्टूबर राजधानी पटना के मध्य विद्यालय सिपारा के बच्चों के बीच दीया कंपटीशन का आयोजन किया गया। राजकीय सम्मान प्राप्त शिक्षिका डा.नम्रता आनंद के मार्गदशन में मध्य विद्यालय सिपारा के बच्चों के बीच रंग बिरंगे दीया बनाने का आयोजन किया गया।
कंपटीशन में स्कूल के 100 बच्चों ने हिस्सा लिया और आकर्षक दीये बनाये।

इस दौरान बच्चों को प्रदूषण मुक्त और भेदभाव बुलाकर दीपावली उत्सव मनाने का संदेश दिया गया और दीपावली की महत्ता पर चर्चा की गयी। सभी बच्चों को पुरस्कृत किया गया। डा. नम्रता आनंद ने बताया कि अंधकार पर प्रकाश के विजयोत्सव दीपावली का त्योहार आज भी परंपरागत रूप से ही मनाया जाता है, आधुनिकता भले ही हावी हो लेकिन दीपावली पर्व के मौके पर मिट्टी के दीया की रोशन से ही घर रोशन होता है। दीपावली पर्व के मौके पर मिट्टी के दीये की रोशनी से ही घर रोशन होता है।

अमावस्या की अंधेरी रात में दीये की जगमगाती रोशनी से चारों तरफ उजियारा छा जाता है। अंधेरे को चीरते इन खूबसूरत दीयों के बगैर दीपावली का त्योहार अधूरा सा है। विद्यालय के प्रधानाध्यापक कृष्ण नंदन प्रसाद ने कहा, दीयों से न सिर्फ दीवाली रोशन होती है बल्कि उनकी रोशनी से मन में एक सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।

दीपावली के अवसर पर मिट्टी के दीये जलाने की परंपरा आज भी बरकरार है।मिट्टी के दीये शुद्धता का प्रतीक है। इसीलिए इसे प्राथमिकता दी जाती है। इस अवसर पर नीलम शर्मा, उर्मिला कुमारी, पद्मावती कुमारी, मंजू कुमारी, संगीता कुमारी, आभा कुमारी शर्मा, विद्या कुमारी, राजेश रंजन ने सभी बच्चों को
सुरक्षित और प्रदूषण मुक्त दीवाली मनाने का संदेश दिया।

संबंधित खबर -