Ranbir Kapoor के साथ अस्पताल पहुंचीं Alia Bhatt, मिल सकती है Good News

 Ranbir Kapoor के साथ अस्पताल पहुंचीं Alia Bhatt, मिल सकती है Good News

बॉलीवुड एक्ट्रेस Alia Bhatt को लेकर खबर सामने आ रही है कि वह अपने पति रणबीर के साथ अस्पताल पहुँच गई है I आपको बता दें अभिनेता Ranbir Kapoor के घर जल्दी ही किलकारी गूंजने वाली है। एक ओर जहां हाल ही में पहली बार रणबीर- आलिया, फिल्म ब्रह्मास्त्र में एक साथ स्क्रीन शेयर करते नजर आए थे तो वहीं अब फैन्स उनके बेबी के लिए काफी उत्साहित हैं।

बता दें कि आलिया भट्ट प्रेग्नेंट हैं और मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस महीने नवंबर में ही वो बेबी को जन्म देने वाली हैं। इस बीच आलिया पति रणबीर के साथ मुंबई के एचएन रिलायंस फाउंडेशन हॉस्पिटल में पहुंचीं, इसके बाद खबर सामने आई कि उन्हें एडमिट कर लिया गया है। उसके बाद फैन्स एक्साइटिड हो गए हैं, हालांकि अब इंडिया टुडे की एक रिपोर्ट के मुताबिक उन्हें एडमिट नहीं किया गया है, जबकि वो सिर्फ रेग्यूलर चेकअप के लिए अस्पताल पहुंची हैं। 

जानकारी के मुताबिक आलिया, नवंबर के आखिर में बेबी को जन्म दे सकती हैं। बात आलिया के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स की करें तो रणवीर सिंह के साथ आलिया भट्ट फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ में नजर आएंगी। वहीं ‘जी ले जरा’ में आलिया, कटरीना कैफ और प्रियंका चोपड़ा के साथ स्क्रीन शेयर करती नजर आएंगी। सभी प्रोजेक्ट्स के अलावा आलिया भट्ट, हॉलीवुड फिल्म ‘हार्ट ऑफ स्टोन’ में भी जलवा बिखेरती नजर आएंगी। 

संबंधित खबर -