Money Plant लगाते समय न करें ये गलतियां, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

 Money Plant लगाते समय न करें ये गलतियां, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

ज्यादातर घरों में मनी प्लांट का पौधा लगाया जाता है। पैसों की तंगी दूर करने और आर्थिक स्थिति में सुधार के लिए मनी प्लांट का पौधा घर में लगाना शुभ माना जाता है। माना जाता है कि जिस घर में मनी प्लांट होता है वहां मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है। घर में मनी प्लांट लगाने से घर में सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है।

वास्तु शास्त्र के मुताबिक मनी प्लांट का पौधा लगाने के कुछ खास नियम होते हैं। अगर इन वास्तु नियमों का पालन ना किया जाए तो फायदे की जगह घर में इसके नुकसान देखने को मिलते हैं। मनी प्लांट लगाते समय कुछ बातों का ध्यान रखना चाहिए। जैसे –

1.मनी प्लांट को कभी भी घर के बाहर नहीं लगाना चाहिए। कहा जाता कि किसी बाहरी व्यक्ति की नजर पड़ने पर मनी प्लांट का विकास रुक जाता है। इसका असर घर के सदस्यों की आर्थिक स्थिति पर पड़ता है। इस पौधे को हमेशा घर के अंदर ही लगाएं।

2.मनी प्लांट का लेन-देन करना अशुभ होता है। ऐसा करने पर शुक्र ग्रह क्रोधित होते हैं और व्यक्ति को आर्थिक समस्या का सामना करना पड़ता है। घर के अलाव मनी प्लांट को कार्यस्थल पर भी रखा जा सकता है।

3.मनी प्लांट के पौधे को कभी भी उत्तर-पूर्व दिशा में नहीं लगाना चाहिए। ऐसा करने से घर के सदस्यों को आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ता है।मनी प्लांट को हमेशा दक्षिण-पूर्व दिशा में लगाना चाहिए. ये दिशा भगवान गणेश की दिशा मानी जाती है।

संबंधित खबर -