दीपिका पादुकोण के बाद सनी लियोनी ने पहनी ‘भगवा’ रंग की बिकिनी, विडियो देख भड़के यूजर्स

 दीपिका पादुकोण के बाद सनी लियोनी ने पहनी ‘भगवा’ रंग की बिकिनी, विडियो देख भड़के यूजर्स

दीपिका पादुकोण का ‘भगवा’ रंग की बिकिनी पहनने का मामला थमा भी नहीं था कि सनी लियोनी भी उनके रंग में रंगी नजर आईं। सनी ने ‘भगवा’ रंग की बिकिनी पहन कर अपना लेटेस्ट शूट कराया है। सनी को इस ‘भगवा’ रंग की बिकिनी पहने देख सोशल मीडिया पर यूजर्स फिर से भड़क गए हैं और उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं।

आपको बता दें सनी लियोनी एक्टिंग से कहीं ज्यादा अपनी बोल्ड पर्सनैलिटी के लिए जानी जाती हैं। सनी आए दिन अपने हॉट एंड बोल्ड तस्वीरों और वीडियोज की वजह से सुर्खियों में बनी रहती हैं। वहीं कई बार उन्हें अपने बोल्ड ड्रेसिंग सेंस के लिए ट्रोल भी होना पड़ता है। इसी बीच सनी का एक वीडियो वायरल हो रहा है। उनके इस वीडियो ने सोशल मीडिया पर बवाल मचा दिया है। इस विडियो में वह ‘भगवा’ रंग की बिकिनी पहनी हुई है I

सनी लियोनी ने हाल ही में समंदर किनारे ‘भगवा’ रंग की बिकिनी में अपना लेटेस्ट फोटोशूट कराया है। इस शूट का वीडियो सनी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। वीडियो देखने के बाद सोशल मीडिया पर फैंस उन्हें जमकर खरी खोटी सुना रहे हैं। हाल ही में दीपिका पादुकोण और शाह रुख खान की फिल्म ‘पठान’ का पहला गाना ‘बेशरम रंग’ रिलीज हुआ है। इस गाने में दीपिका बेहद बोल्ड अवतार में नजर आ रही हैं। गाने के कुछ सीन में एक्ट्रेस ने नारंगी ‘भगवा’ रंग की बिकिनी पहनी हुई है I दीपिका के बिकिनी का रंग को लेकर ही सारा बवाल चमा हुआ है। यहीं नहीं लोग दीपिका, शाह रुख के साथ उनकी फिल्म ‘पठान’ को बायकॉट करने की मांग कर रहे हैं।

संबंधित खबर -