Bihar Weather: बिहार में बदला मौसम का मिजाज, पटना में आज सुबह सुबह बूंदाबूंदी

 Bihar Weather: बिहार में बदला मौसम का मिजाज, पटना में आज सुबह सुबह बूंदाबूंदी

Transparent umbrella under heavy rain against water drops splash background. Rainy weather concept.

बिहार में आज शुक्रवार से मौसम अचानक बदल गया। पटना में रात 3 बजे से शुरू हुई बूंदाबांदी सुबह 8 बजे तक हुई। हालांकि 9 बजे के बाद हल्की धूप निकली। समस्तीपुर, सीवान, बक्सर समेत कई जिलों में यही हाल रहा। बारिश की वजह से ठंड बढ़ गई है। अभी कोहरा भी बना हुआ है।

बिहार में 23 जनवरी से राहत मिलने के आसार हैं। इस दौरान दिन में मौसम सामान्य और सुबह-शाम ठंड का असर रहेगा। 23 जनवरी से बिहार के अधिकांश हिस्से में दिन का तापमान 20 से 24 डिग्री और रात का तापमान 10 से 12 डिग्री के बीच होने का अनुमान है। हवा की रफ्तार 6-8 किमी/घंटा रहने का अनुमान है। देश के उत्तरी हिस्से में पश्चिम विक्षोभ सक्रिय हो रहा है।

आपको बता दें हिमालय से पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और यूपी के पश्चिम हिस्से तक विक्षोभ के प्रभाव से मध्य दर्जे की बारिश होने का अनुमान है। इससे ठंड के प्रभाव में कमी आएगी। बिहार के 28 जिलों में दिन का तापमान 20 डिग्री से अधिक है। इस दौरान रात का तापमान 4 से 11 डिग्री के बीच रिकार्ड किया गया। अगले 24 घंटों के दौरान राज्य के न्यूनतम तापमान में खास बदलाव नहीं होगा। अगले 3 दिनों के दौरान तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक की वृद्धि होने की संभावना है।

संबंधित खबर -