Road Accident: देवघर-सुल्तानगंज मुख्य मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, 19 कांवरिया जख्मी, 5 की हालत गंभीर

 Road Accident: देवघर-सुल्तानगंज मुख्य मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, 19 कांवरिया जख्मी, 5 की हालत गंभीर

देवघर-सुल्तानगंज मुख्य मार्ग पर बांका बेलहर थाना क्षेत्र के बीजीखरवा मोड़ के पास गुरुवार की देर रात भीषण सड़क हादसा हो गया I पिकअप में सवार 25 कांवरिया देवघर से पूजा करने के बाद लौट रहे थे I अनियंत्रित होकर गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई I इस हादसे में 19 कांवरिया घायल हो गए I इसमें गंभीर रूप से जख्मी 5 कांवरियों को भागलपुर रेफर किया गया है I

आपको बता दें घटना के बाद सभी जख्मी कांवरियों को इलाज के लिए बेलहर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लाया गया I यहां प्राथमिक उपचार के बाद 5 कांवरियों की हालत गंभीर बताई गई I उसके बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए जवाहर लाल नेहरू चिकित्सा महाविद्यालय अस्पताल भागलपुर रेफर कर दिया गया I

मिली जानकारी के अनुसार सभी कांवरिया दरभंगा जिले के बहादुरपुर थाना के अंबाडीह के रहने वाले हैं I घटना के बारे में बताया जा रहा है कि 25 कांवरिया एक ही पिकअप में सवार थे I वे सभी झारखंड के देवघर से पूजा कर अपने घर लौट रहे थे I इसी बीच गाड़ी असंतुलित होकर पलट गई I वाहन पलटने की आवाज और कांवरियों की मची चीख पुकार से आसपास के लोग जुट गए I घटनास्थल पर सूचना के बाद पुलिस भी पहुंची I उसके बाद कांवरियों को इलाज के लिए सबसे पहले स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया I

संबंधित खबर -