बजट 2023 : आम बजट 2023 में जानें क्या सस्ता हुआ क्या महंगा, महिलाओं के लिए खास

 बजट 2023 : आम बजट 2023 में जानें क्या सस्ता हुआ क्या महंगा, महिलाओं के लिए खास

देश की वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण वित्त वर्ष 2023-24 के लिए कल बजट पेश की I इस आम बजट की घोषणाओं के तहत अब महिलाओं को 2 लाख रुपए तक की बचत पर 7.5% का ब्याज मिलेगा। जो महिलाओं के लिए खास है I 157 नए नर्सिंग कॉलेज खोलने की घोषणा हुई। हालांकि इस बजट में महिला की पहली पसंद ‘गहने’ महंगे हो गए। सोने और चांदी के आयात पर टैक्स बढ़ा दिया गया है।

इसके साथ ही आपको बता दें, पति, बेटे या भाई की सिगरेट की लत से परेशान महिलाओं के लिए ये बजट खुशख़बरी लेकर आया है। सिगरेट पर टैक्स बढ़ा दिया गया है। इसके अलावा साइकिल और स्कूटी भी सस्ती होंगी। साथ ही 7 लाख रुपए की आय पर नौकरीपेशा वर्ग को कोई टैक्स नहीं देना होगा I इलेक्ट्रिक वाहन, खिलौने, साइकिल, ऑटोमोबाइल, देसी मोबाइल सस्ते होंगे। कैमरा लेंस, लीथियम ऑयन बैटरी, एलईडी टीवी सस्ती। ऑनलाइन गेम सस्ता। ब्लेंडेड सीएनजी जीएसटी से बाहर होगी, घटेगी कीमत। बायोगैस से जुड़ी चीजें सस्ती होंगी।

वही चिमनी, सिगरेट, सोना, चांदी, प्लेटिनम महंगा। विदेश से आने वाली चांदी की चीजें महंगी होंगी I बजट के तहत ‘श्री अन्न’ यानी मोटे अनाज को बढ़ावा दिया जाएगा। मोटे अनाज के लिए रिसर्च इंस्टीट्यूट खोला जाएगा। श्री अन्न योजना के तहत मोटे अनाज की खपत और उत्पादन को बढ़ावा दिया जाएगा। पीएम आवास योजना का बजट 66% बढ़ाया गया, इसके तहत 79000 करोड़ रुपए आवंटित किए जाएंगे। कृषि क्षेत्र से जुड़े स्टार्टअप्स को प्रोत्साहित किया जाएगा। युवा उद्यमियों के कृषि-स्टार्टअप्स के लिए एग्रीकल्चर एक्सीलेटर फंड बनाया जाएगा।

संबंधित खबर -