Bihar Weather News: बिहार में पछुआ हवा के चलते मौसम में उतार-चढ़ाव जारी, न्यूनतम तापमान में गिरावट

 Bihar Weather News: बिहार में पछुआ हवा के चलते मौसम में उतार-चढ़ाव जारी, न्यूनतम तापमान में गिरावट

बिहार में पछुआ हवा के चलते मौसम में उतार-चढ़ाव जारी है I दिन में धूप निकल रही है लेकिन तेज हवा के कारण लोगों को ठंड महसूस हो रही है I पछुआ हवा से राज्य के कई जिलों में न्यूनतम तापमान में मंगलवार को भी गिरावट दर्ज की गई है I वही प्रदेश के बांका में सबसे कम तापमान दर्ज किया गया I बीते 24 घंटे में यहां का न्यूनतम तापमान 5.8 डिग्री रिकॉर्ड किया गया I नवादा में 8.7 डिग्री तक न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज किया गया है I

आपको बता दें मंगलवार को प्रदेश में ठंड की स्थिति रही I कई जिलों के न्यूनतम तापमान में आंशिक गिरावट दर्ज की गई है I राजधानी पटना के मौसम की बात करें तो दिन में धूप निकली थी लेकिन हवा का प्रवाह रहा I पटना का मौसम आज बुधवार को भी मंगलवार के जैसा ही रहेगा I कुछ खास बदलाव के आसार नहीं हैं I यहाँ न्यूनतम तापमान में भी कुछ खास उतार-चढ़ाव के आसार नहीं हैं I प्रदेश के करीब 17 जिलों के न्यूनतम तापमान में कमी देखने को मिली है I

मौसम विभाग के मुताबिक मंगलवार को सबसे कम तापमान बांका में 5.8 डिग्री सेल्सियस रहा I बांका में 3.4 डिग्री की गिरावट देखी गई है I इसके अलावा पूर्णिया में 2.3 डिग्री, भागलपुर में तीन डिग्री, रोहतास में 4.5 डिग्री और औरंगाबाद में 6.5 डिग्री सेल्सियस की कमी न्यूनतम तापमान में देखी गई है I मंगलवार को पटना का न्यूनतम तापमान 10.2 डिग्री रहा, गया का 7.2, पूर्णिया का 9.2, मुजफ्फरपुर का 12.5 और भागलपुर का न्यूनतम तापमान 11.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है I

संबंधित खबर -