वैशाली जिले का एक कुख्यात और वांटेड लुटेरा गिरफ्तार, STF की टीम ने पकड़ा 

 वैशाली जिले का एक कुख्यात और वांटेड लुटेरा गिरफ्तार, STF की टीम ने पकड़ा 

वैशाली जिले का एक कुख्यात और वांटेड लुटेरा गिरफ्तार हुए है। इस STF की टीम ने पकड़ा है। इसकी गिरफ्तारी पटना से हुई है। गिरफ्तार कुख्यात अपराधी का नाम जितेंद्र सहनी है। इस कुख्यात ने अपने साथियों के साथ तीन साल पहले कैश लूट की वारदात को अंजाम दिया था। वारदात वैशाली जिले के भगवानपुर में हुई थी।

जानकारी के लिए बता दें रोहुआ चक इलाके में बैंक ऑफ इंडिया का CSP है। 18 फरवरी 2020 को जितेंद्र सहनी हथियार से लैश होकर अपने साथी अपराधियों के साथ CSP पहुंचा था। CSP संचालक को हथियार के बल पर अपने कब्जे में लिया। गोली मारकर हत्या कर देने की धमकी संचालक को उस वक्त अपराधियों ने दी थी।

आपको बता दें संचालक को डरा-धमका कर अपराधी CSP से 2.29 लाख रुपए कैश लूट कर फरार हो गए थे। लूट के इस कांड में भगवानपुर थाना में FIR नंबर 29/20 दर्ज की गई थी। गिरफ्तारी से बचने के लिए जितेंद्र सहनी लगातार फरार चल रहा था। वैशाली जिले की पुलिस लंबे वक्त से ये कुख्यात को तलाश रही थी। ये अपराधी बार-बार अपना लोक बदल लें रहा था। तब इसे गिरफ्तार करने की जिम्मेदारी बिहार STF को मिली। तब टीम इसके पीछे लगी। जैसे ही इसका लोकेशन पटना के रूपसपुर इलाके में मिला, वैसे ही टीम ने छापेमारी कर इसे गिरफ्तार कर लिया।

संबंधित खबर -