बिहार शरीफ और सासाराम हिंसा मामले में अब तक 173  लोग गिरफ्तार, 18 पर FIR दर्ज

 बिहार शरीफ और सासाराम हिंसा मामले में अब तक 173  लोग गिरफ्तार, 18 पर FIR दर्ज

बिहार पुलिस मुख्यालय ने दावा किया है कि हिंसा के बाद बिहार शरीफ और सासाराम में वर्तमान स्थिति सामान्य है। इन दोनों ही जगहों पर हिंसा की कोई वारदात नहीं हो रही है। दोनों ही जगहों पर पर्याप्त संख्या में पुलिस के साथ ही पैरा मिलिट्री फोर्स की तैनाती की गई है।इस मामले में अब तक पुलिस 173 लोगों को गिरफ्तार की है I इसके अलावा 18 लोगों पर FIR दर्ज कि है I

बीते दिन सोमवार को ADG मुख्यालय जितेंद्र सिंह गंगवार ने बताया कि रामनवमी और दूसरे त्योहारों को देखते हुए नालंदा जिले में पहले से BSAP की 3 कंपनी और पुलिस के 100 लाठी धारी सिपाहियों की तैनाती की गई थी। पर बिहार शरीफ में हुए हिंसा के बाद आज SSB की 1, ITBP की 2, RAF की 2 और BSAP की 9 कंपनियों की तैनाती की गई है।

उन्होंने बताया कि पुलिस के सीनियर अधिकारियों को भी बिहार शरीफ भेजा गया है। वहीं, रोहतास जिले में पहले से BSAP की 5 कंपनियां और पुलिस के 200 लाठी धारी जवान वहां थे। लेकिन, सासाराम की घटना के बाद वहां SSB की 2, RAF की 1 और BSAP की डेढ़ कंपनियों की तैनाती आज से हुई है। ADG मुख्यालय ने बताया कि बिहार शरीफ में हुए हिंसा मामले में अब तक कुल 15 FIR दर्ज हुई है। हिंसा की वारदातों में शामिल कुल 130 लोगों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया गया। इसी तरह सासाराम में कुल 3 FIR दर्ज की गई। वहां कुल 43 उपद्रवियों की पहचान कर गिरफ्तार किया गया है। दोनों ही जिलों को मिलाकर कुल 18 FIR और 173 गिरफ्तारियां हुई हैं।

संबंधित खबर -