डिप्लोमा पंचम सत्र 2020-23 की परीक्षा में सुभाष इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नो० के विद्यार्थियों ने लहराया परचम

 डिप्लोमा पंचम सत्र 2020-23 की परीक्षा में सुभाष इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नो० के विद्यार्थियों ने लहराया परचम

सुभाष इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी के सत्र 2020-23 के तृतीय वर्ष (पंचम सेमेस्टर) के विद्यार्थियों ने इस वर्ष भी अपना परचम लहराया। सत्र 2020-23 में कुल 133 विद्यार्थी सम्मिलित हुए थे,मैकेनिकल में कुल 48, सिविल में 41 और इलेक्ट्रिकल में 44 विद्यार्थी सम्मिलित हुए थे। इस उपलक्ष्य पर संस्थान के निदेशक बिजय सिंह ने बताया कि संस्थान का लक्ष्य ही कड़ी मेहनत और उज्ज्वल भविष्य दिलाकर विद्यार्थियों को स्वावलंबी बनाना।

प्रभारी प्राचार्य कौशल हंसराज ने छात्रों के सफलता का श्रेय उनके विभाग प्रमुख और शिक्षकों की टीम को दिया। इस वर्ष सबसे ज्यादा 107 विद्यार्थियों का परीक्षा परिणाम डिस्टिंक्शन रहा और 102 विद्यार्थियों का परीक्षा परिणाम फर्स्ट डिवीज़न रहा। इलेट्रिकल विभाग में कुल 44 विद्यार्थी परीक्षा में सम्मिलित हुए थे जिसमें 25 विद्यार्थियों ने फर्स्ट क्लास मार्क्स हासिल किया और 15 विद्यार्थियों ने सेकंड डिवीज़न अंक हासिल की।

इलेक्ट्रिकल ब्रांच के लकी शर्मा ने 81.25 % अंक लाकर ब्रान्च टॉपर का खिताब हासिल किया। रोशनी शर्मा ने 78.88% अंक लाकर द्वितीय तथा लक्ष्मण मंडल ने 71.38% अंक लाकर तृतीय स्थान हासिल किया। सिविल विभाग में कुल 41 विद्यार्थी परीक्षा में सम्मिलित हुए थे। 16 विद्यार्थियों ने डिस्टिंक्शन मार्क्स हासिल किया, 20 विद्यार्थियों ने फर्स्ट डिवीज़न अंक हासिल की।
सिविल ब्रांच में अंजली कुमारी ने 84.38% अंक लाकर ब्रांच टॉपर के साथ साथ कॉलेज टॉपर का भी खिताब हासिल की, चंदन कुमार ने 84% अंक लाकर द्वितीय स्थान तथा यश देव ने 82.50% अंक लाकर तृतीय स्थान प्राप्त किया।

मैकेनिकल विभाग में कुल 48 विद्यार्थी परीक्षा में सम्मिलित हुए थे 04 विद्यार्थियों ने डिस्टिंक्शन मार्क्स हासिल किया और 37 विद्यार्थियों ने फर्स्ट डिवीज़न अंक हासिल की। मैकेनिकल ब्रांच में प्रियांशु सिंह ने 77.38% अंक लाकर ब्रांच टॉपर का खिताब हासिल किया। कृष्ण कुमार दास ने 75.88% अंक लाकर द्वितीय स्थान तथा पंकज कुमार ने 75.25% अंक लाकर तृतीय स्थान प्राप्त किया।

संबंधित खबर -