Bihar Weather News: बिहार में आज से पड़ेगी भीषण गर्मी, तापमान 38 से 40 डिग्री तक पहुंचने की संभावना

 Bihar Weather News: बिहार में आज से पड़ेगी भीषण गर्मी, तापमान 38 से 40 डिग्री तक पहुंचने की संभावना

बिहार के लोगों को आज से भीषण गर्मी पड़ने वाली है I आज शुक्रवार से तापमान में आंशिक बढ़ोतरी शुरू हो जाएगी I मौसम विभाग के अनुसार एक चक्रवातीय परिसंचरण का क्षेत्र दक्षिण छत्तीसगढ़ व इसके आसपास बना हुआ है I इसके प्रभाव से पटना और इसके आसपास आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे I बिहार में अगले 5 दिनों तक मौसम शुष्क रहने के आसार हैं I वहीं दो दिन बाद से प्रदेश में दिन का तापमान 38 से 40 डिग्री तक पहुंचने की संभावना है I

वही बीते दिन गुरुवार की शाम मौसम विभाग की रिपोर्ट को देखें तो पिछले 24 घंटे में अररिया के नरपतगंज में 42 मिमी, बेगूसराय में 39 मिमी, सीतामढ़ी के सोनबरसा में 28 मिमी, सुपौल में 24.2, छतरपुर में 19.2, मधुबनी के झंझारपुर में 18.6 मिमी वर्षा हुई है I इसके अलावा सुपौल के त्रिवेणीगंज में 14.4, गोपालगंज के भोरे में 13.0, फारबिसगंज में 10.4, सीवान के पचरुखी में 10.4, सीवान के महाराजगंज में 10.2, मधुबनी के पंडौल में 5.8 मिमी और किशनगंज में 5.2 मिमी वर्षा हुई है I

भारतीय मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार बता दें छह मई के आसपास दक्षिण और पूर्वी बंगाल की खाड़ी में साइक्लोनिक सर्कुलेशन बनने के आसार हैं I इस साइक्लोन सर्किल का प्रभाव बिहार और उत्तर प्रदेश के तटवर्ती क्षेत्रों से होते हुए छत्तीसगढ़ तक जा रहा है I गुरुवार देर शाम तक बिहार के अलग-अलग जिलों में आंधी पानी और वज्रपात की घटनाएं हुई हैं I अररिया के नरपतगंज में सबसे अधिक 42 मिमी बारिश दर्ज की गई I 37.5 डिग्री के साथ शेखपुरा में सबसे अधिक तापमान दर्ज किया गया है I

संबंधित खबर -