पटना एयरपोर्ट पर बांग्लादेश के विमान की इमरजेंसी लैंडिंग, फ्लाइट में करीब 77 यात्री थे सवार

 पटना एयरपोर्ट पर बांग्लादेश के विमान की इमरजेंसी लैंडिंग, फ्लाइट में करीब 77 यात्री थे सवार

पटना एयरपोर्ट पर आज शुक्रवार को बांग्लादेश के विमान की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। यह फ्लाइट बांग्लादेश के ढाका से नेपाल के काठमांडू जा रही थी। फ्लाइट में करीब 77 यात्री थे। तकनीकी खराबी होने की वजह से इसे पटना एयरपोर्ट पर उतारा गया।

उसके बाद एयरपोर्ट के तकनीकी टीम ने फ्लाइट की जांच की। करीब चार घंटे बाद फ्लाइट फिर काठमांडू के लिए रवाना हुई। बता दें कि पटना एयरपोर्ट पर दोपहर 12 बजे ये इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई है। एयरपोर्ट अथॉरिटी के मुताबिक विमान में तकनीकी खराबी आई थी।

वही, विमान में सवार सभी 77 यात्रियों को सुरक्षित निकाल लिया गया है। पहले इन्हें अब एयर इंडिया की फ्लाइट से भेजने की तैयारी थी, लेकिन फ्लाइट की गड़बड़ी को सुधार लिया गया। DGCA ने बताया कि ढाका से काठमांडू जाने वाली विमान बांग्लादेश की फ्लाइट 371 को तकनीकी खराबी के चलते बिहार के पटना डायवर्ट कर दिया गया। फ्लाइट में सवार सभी 77 यात्री सुरक्षित हैं।

संबंधित खबर -