पटना : आज सुबह से ही वट सावित्री पूजा करने के उमड़ी सुहागिन महिलाओं कि भीड़

 पटना : आज सुबह से ही वट सावित्री पूजा करने के उमड़ी सुहागिन महिलाओं कि भीड़

पटना से सटे दानापुर में आज शुक्रवार को ज्येष्ठ मास की अमावस्या तिथि को सुहागिन महिलाओं ने अपने पति की लंबी उम्र के लिए वट सावित्रि का व्रत रखा । इस दौरान सुहागिन व्रती महिलाओं ने वट वृक्ष की विधि विधान से पूजा व अर्चना की और अपने पति की लिए लंबी आयु के लिए भगवान से प्रार्थना की।

आपको बता दें व्रती महिलाओं ने वट वृक्ष की पूजा अर्चना के बाद उसकी परिक्रमा की और अपने लिए अखंड सौभाग्य की कामना भी की। दानापुर के नारियल घाट मंदिर में स्थित वट वृक्ष पर पूजा व परिक्रमा करने वाली व्रती महिलाओं की भीड़ सुबह चार बजे ही लगी रही । महिलाओं ने वट सावित्री व्रत कथा को सुनकर अपने व्रत को पूर्ण किया। 

पूराणों के अनुसार वट वृक्ष में ब्रह्मा, विष्णु और महेश तीनों देवताओं का वास होता है। इसलिए इस दिन सुहागिन महिलाएं अखंड सौभाग्य के लिए पूजन करती हैं। हिंदू धर्म में सुहागिन महिलाओं के लिए वट सावित्री व्रत बेहद खास माना जाता है। पुराणों में भी वट सावित्री व्रत की कथा का वर्णन किया गया है।

संबंधित खबर -