UPSC Results 2022: बक्सर की बेटी गरिमा लोहिया ने बिहार का नाम किया रौशन, बधाई देने वालो का लगा तांता

 UPSC Results 2022: बक्सर की बेटी गरिमा लोहिया ने बिहार का नाम किया रौशन, बधाई देने वालो का लगा तांता

संघ लोक सेवा आयोग ने वर्ष 2022 के परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया गया है। इस परिणाम में बक्सर की बेटी गरिमा लोहिया ने पूरे देश में सेकेंड टॉप की है। इसकी सूचना मिलते ही बक्सर के लोगों के साथ-साथ बिहार के लोग खुशी से झूम उठे। गरिमा ने सेकंड टॉपर आकर पूरे देश में अपना परचम लहराया है। बक्सर जिले में बधाइयों का तांता लगने लगा है।

आपको बता दें बक्सर मनोज कुमार लोहिया की दूसरी पुत्री हैं। घर में मां सुनीता लोहिया ने गरिमा को इसके लिए प्रेरित किया और हर वक्त गरिमा का उन्होंने साथ दिया। गरिमा ने बच्चों को संदेश देते हुए कहा कि जरूरी नहीं है कि पढ़ाई कई घंटे करें, दो घंटे ही पढ़ें लेकिन मन लगाकर पढ़ें। गरिमा शहर के वुड स्टॉक स्कूल से प्रारंभिक शिक्षा पाने के बाद सनबीम भगवानपुर से इंटर की पढ़ाई की।

इसके बाद किरोड़ी मल कॉलेज, दिल्ली से स्नातक की। कॉमर्स की छात्रा रही गरिमा ने बताया कि इसी लॉकडाउन में उसने यूपीएससी परीक्षा की तैयारी शुरू की थी। गरिमा ने मीडिया से बातचीत में इसका श्रेय अपनी मां को दिया। इसके अलावा भी गरिमा ने कई बातें साझा कीं। साफ कहा कि जो परिश्रम करेंगे उनके लिए सफलता बहुत दूर नहीं है।

संबंधित खबर -