Road Accident: नालंदा में एक बाइक पर ही 7 लोग सवार, अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे गिरा

 Road Accident: नालंदा में एक बाइक पर ही 7 लोग सवार, अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे गिरा

नालंदा जिले के सारे थाना इलाके के बाईपास में गुरुवार की शाम एक बाइक पर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। एक बाइक पर ही सात लोग सवार थे। पति अपनी पत्नी को और पांच बच्चों को लेकर एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए जा रहा था। इसी दौरान बाइक अनियंत्रित होकर बाईपास में सड़क किनारे गिर गई। हादसे में महिला को गंभीर चोट लगी।

वही इलाज के लिए बिहार शरीफ सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टर ने गंभीर हालत में पटना रेफर किया था लेकिन महिला की मौत हो गई। मृतक महिला की पहचान रहुई थाना इलाके के पेशौर गांव निवासी रंजीत पासवान की 32 वर्षीय पत्नी रेणु देवी के रूप में हुई है। पति के साथ पत्नी शादी में शामिल होने के लिए अपने मायके जा रही थी। महिला का मायका अस्थावां थाना इलाके के उगावां में है।

आपको बता दें महिला के परिजन पिंटू पासवान ने बताया कि पूरा परिवार एक ही बाइक पर सवार होकर जा रहा था। रास्ते में सारे थाना इलाके के बाईपास में बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई। गंभीर चोट लगने से रेणु देवी की मौत हो गई। बाइक सवार बाकी लोग ठीक हैं। वहीं दूसरी ओर एक बाइक पर सात लोगों के सवार होने को लेकर सदर अस्पताल में यह चर्चा का विषय बन गया लोग इसे लापरवाही बताने लगे।

संबंधित खबर -