Bihar Weather News:  बिहार में अभी गर्मी से लोगों को नहीं मिलेगी राहत, छह जिलों के लिए अलर्ट जारी

 Bihar Weather News:  बिहार में अभी गर्मी से लोगों को नहीं मिलेगी राहत, छह जिलों के लिए अलर्ट जारी

बिहार में अभी गर्मी से लोगों को राहत नहीं मिलने वाली है I मौसम विज्ञान केंद्र ने आज मंगलवार को भी प्रदेश के छह जिलों के लिए अलर्ट जारी किया है I अगले पांच दिनों तक पूरे राज्य में वर्षा की संभावना नहीं बन रही है I हालांकि कई जिलों के तापमान में गिरावट आई है I राजधानी पटना में 2.1 डिग्री सेल्सियस तापमान में गिरावट हुई है I गया औरंगाबाद जैसे गर्म इलाकों में भी तापमान में गिरावट देखी गई है I

आपको बता दें आज जिन छह जिलों के लिए चेतावनी जारी की गई है उसमें से तीन जिलों (अररिया, सुपौल और खगड़िया) में भीषण उष्ण लहर, उमस गर्मी और लू की संभावना है I बाकी तीन जिलों (शेखपुरा, भागलपुर और बांका) में मध्यम उष्ण लहर, भीषण गर्मी और लू की संभावना जताई गई है I इसके अलावा राज्य के सभी जिलों में तापमान सामान्य या थोड़ा बहुत अधिक रह सकता है I आज भी राज्य के लगभग 20 जिलों में 40 डिग्री से ऊपर तापमान रहने की संभावना है I

बीते दिन सोमवार को पूरे राज्य में भीषण गर्मी का प्रकोप बना रहा लेकिन तापमान में गिरावट देखने को मिली Iराजधानी पटना में 2.1 डिग्री सेल्सियस तापमान में गिरावट आई I रविवार को पटना में 42.5 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया था तो सोमवार को 40.4 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा I इसके अलावा गया में 2.8, औरंगाबाद में 2.3, डेहरी में एक डिग्री सेल्सियस तापमान में गिरावट देखी गई I सोमवार को राज्य के अन्य जिलों में भी एक से दो डिग्री तापमान में गिरावट देखने को मिली. आज भी मौसम में कोई विशेष बदलाव की संभावना नहीं है I

संबंधित खबर -