ओडिशा रेल हादसे अब तक बिहार के 50 लोगों की मौत, DNA टेस्ट से शवों की हो रही है पहचान

 ओडिशा रेल हादसे अब तक बिहार के 50 लोगों की मौत, DNA टेस्ट से शवों की हो रही है पहचान

ओडिशा रेल हादसे में मौत के शिकार हुए शवों की पहचान DNA से कराई जा रही है। शवों की पहचान DNA सैंपल से किया जा रहा है। बिहार के शवों को भुवनेश्वर एम्स में 12 परिजनों के DNA टेस्ट करवाये गये। अब ओडिशा रेल हादसे में बिहार के मरने वालों की संख्या 50 तक पहुंच गई है। इसमें मुजफ्फरपुर-9 मधुबनी -6, भागलपुर-7. पूर्वी चंपारण-5 पूर्णिया -2 पश्चिम चंपारण-3. नवादा-2 दरभंगा-2. जमुई -2, समस्तीपुर-3, बांका-1, बेगूसराय-1, गया-1, खगड़िया-3 सहरसा-1, सीतामढ़ी-1 एवं मुंगेर में एक की मौत हुई है।

आपको बता दें बिहार सरकार बालासोर जिला प्रशासन से समन्वय कर शव को परिजनों भेजा जा रहा है। मुजफ्फरपुर-9 मधुबनी – 4 भागलपुर-5 पूर्वी चम्पारण-5, पश्चिम चंपारण-2, पूर्णियां-2, नवादा-2, दरभंगा-2, जमुई -2, खगड़िया-1, समस्तीपुर-3, बांका 1, बेगूसराय-1, गया-1, मुंगेर-1, सीतामढ़ी-1 शवो को उनके घर तक भेजा गया है। कुल 42 का शव ओडिशा से उनके घरों तक पहुंचाया जा चुका है।

मौत के आंकड़ा बढ़ने के साथ ही लापता यात्रियों की संख्या में कमी आ रही है। अभी 19 लापता की सूची में है। मधुबनी -4 सीतामढी – 1. बेगूसराय – 1. दरभंगा – 2. समस्तीपुर-2 पूर्वी चम्पारण-2, मुजफ्फरपुर-2 पटना-1, गया-1, पूर्णिया 1, शेखपुरा-1 एवं सीवान 1 है। आपदा प्रबंधन विभाग से सूचना के मुताबिक अब तक 88 यात्रियों को उनके घर तक सुरक्षित पहुंचा दिया गया है, जिसमें 66 यात्रियों को दो बसों की ओर से बालासोर से बिहार लाया गया एवं स्वच्छ पानी एवं अल्पहार की व्यवस्था की गई। जबकि, 18 घायलों एवं 4 लापता व्यक्तियों सुरक्षित अपने गंतव्य स्थान पर पहुंच चुके हैं।

संबंधित खबर -