विधायक की मौजूदगी में जिला कार्यालय में धूमधाम से मनी भगवान बिरसा की पुण्यतिथि

 विधायक की मौजूदगी में जिला कार्यालय में धूमधाम से मनी भगवान बिरसा की पुण्यतिथि

झारखंड के झामुमो जिला कार्यालय में बिरसा मुंडा की 123वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा आयेजित की गई। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में गिरिडीह सदर विधायक सुदिव्य कुमार सोनू, गांडेय विधानसभा के विधायक डॉ० सरफराज अहमद व गांडेय के पूर्व विधायक जय प्रकाश वर्मा उपस्थित रहे। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता झामुमो जिलाध्यक्ष सह उपाध्यक्ष बीससूत्री क्रियान्वयन समिति संजय सिंह ने की। सर्वप्रथम गणमान्यो ने धरती आबा के चित्र पर माल्यर्पण किये एवं इनके शौर्य गाथाओं को याद किए।

विधायक ने कहा कि धरती के आबा ने देश की आज़ादी के लिए गरीबो शोषितो की एक लंबी लड़ाई लड़ी जिसे उलगुलान आंदोलन नाम दिया गया वहीं गांडेय विधायक ने कहा कि भगवान बिरसा और उसके शिष्यों ने क्षेत्र की अकाल पीड़ित जनता की सहायता करने की ठान रखी थी जिससे उन्हें अपने जीवन काल में ही एक महापुरुष धरती आबा की उपाधि मिली आज इनके पदचिन्हों पर चलकर ही झारखंड को खुशहाल प्रदेश बनाया जा सकता है।

इधर पू० विधायक श्री वर्मा ने कहा कि भगवान मुंडा ब्रिटिश राज के दौरान 19वीं शताब्दी के अंत में बंगाल प्रेसीडेंसी में हुए एक आदिवासी धार्मिक आंदोलन का नेतृत्व किये जिससे वह भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन के इतिहास में अमर हो गए जिलाध्यक्ष संजय सिंह ने बताया कि भगवान बिरसा मुंडा भारतीय आदिवासी स्वतंत्रता सेनानी और मुंडा जनजाति के लोक नायक थे भारत के आदिवासी उन्हें भगवान मानते हैं।

इस कार्यक्रम में दिलीप मंडल, कौलेश्वर सोरेन, अभय सिंह, टुन्ना सिंह, प्रमिला मेहरा, दिलीप रजक, जोगेंद्र सिंह, देवराज, अजित सिन्हा, तेजलाल मंडल, गोपाल शर्मा, मो० सरफ़्फ़ुद्दीन, मो० हारून रशीद, मो० फरदीन अहमद, मो० मेहताब मिर्ज़ा, आनंद कुमार मिश्रा, नारायण दास, मो० ताज हुसैन, प्रधान मुर्मू, राजू अंसारी, नुरुल हौदा, ब्रिज मोहन तुरी, मो नसीम सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे।

संबंधित खबर -