नि० विधायक जेपी वर्मा ने मणिपुर में महिलाओं पर हुए अत्याचार को बताया दुर्भाग्यपूर्ण

 नि० विधायक जेपी वर्मा ने मणिपुर में महिलाओं पर हुए अत्याचार को बताया दुर्भाग्यपूर्ण

मणिपुर में महिलाओं के साथ हो रहे अत्याचार के खिलाफ झारखंड मुक्ति मोर्चा ने मणिपुर स्टेट के मुख्यमंत्री का पुतला शहर के जे पी चौक में दहन किया।

आपको बता दें मौके पर झामुमो नेता गांडेय विधानसभा के निवर्तमान विधायक प्रो. जय प्रकाश वर्मा ने बताया कि मणिपुर में २ महिलाओं को निर्वस्त्र कर अपमानित करना, गंदी हरकत करना, ऐसे जघन्य कृत्य पर 2 माह तक मणिपुर सरकार का चुप्पी साधना, हाई कोर्ट के द्वारा स्वत संज्ञान लेने पर मणिपुर सरकार ने मात्र 2 शब्द बोल कर के इस कुकृत हरकत से अपना पल्ला झाड़ लिया।

उन्होंने कहा कि इससे स्पष्ट होता है मणिपुर की भाजपा सरकार महिला विरोधी है महिलाओं के साथ अपराध की घटना लगातार बढ़ रही है, सरकार मौन साधे हुए हैं। ऐसी निकम्मी महिला विरोधी सरकार को अविलंब बर्खास्त करने की मांग झारखंड मुक्ति मोर्चा करती है।

संबंधित खबर -