तेजस्वी यादव ने कहा-भाजपा लोगों को तलवार पकड़ाती है और हमारी सरकार लोगों को कलम 

 तेजस्वी यादव ने कहा-भाजपा लोगों  को तलवार पकड़ाती है और हमारी सरकार लोगों को कलम 

नोनिया समाज महासम्मेलन कार्यक्रम का उद्घाटन उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने कर्पूरी मैदान में किया। उन्होंने कहा भाजपा झूठ बोलने की फैक्ट्री है। उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने कहा कि बिहार आरक्षण बढ़ाने वाला देश का पहला राज्य है। इसे हमने देश को दिशा दिखाई है। अब पूरे देश में जातीय जनगणना करने की मांग होने लगी है।

उपमुख्यमंत्री रविवार को शहर के कर्पूरी मैदान में नोनिया समाज महा सम्मेलन को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि हम लोग शुरू से ही चाहते थे कि पूरे देश में जाति जनगणना हो इसके लिए हमने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की थी लेकिन उन्होंने इससे इनकार कर दिया। इसके बाद हमने बिहार में जातीय जनगणना करने का फैसला लिया। हम अगर ऐसा नहीं करते तो हमें कैसे पता चला कि बिहार में गरीबों की संख्या कितनी है?

उपमुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा झूठ बोलने की फैक्ट्री होलसेलर और डिस्ट्रीब्यूटर है। वह लोगों को तलवार पकड़ाती हैं और हम लोगों को कलम पकड़ाते हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने हर साल 2 करोड लोगों को नौकरी देने का वादा किया था जो फेल हो गया। हमने अपने वादे के अनुसार अभी तक तीन लाख लोगों को नौकरी दी है। उन्होंने कहा कि अगर संविधान को बचाना है तो भाजपा को भगाना होगा। कार्यक्रम को मंत्री ललित यादव ने भी संबोधित किया। मौके पर राजद के जिलाध्यक्ष उदय शंकर यादव सहित कई नेता और कार्यकर्ता उपस्थित थे।

संबंधित खबर -