Bihar Business Connect 2023:पटना में आज से ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट, 600 से अधिक उद्यमी और निवेशक लेंगे भाग

 Bihar Business Connect 2023:पटना में आज से ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट, 600 से अधिक उद्यमी और निवेशक लेंगे भाग

बिहार की राजधानी पटना के ज्ञान भवन में आज यानी 13 दिसंबर से दो दिवसीय बिहार बिजनेस कनेक्ट 2023 की शुरुआत होने जा रही है I इस ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में देश-विदेश के 600 से भी अधिक उद्यमी और निवेशक भाग लेंगे I इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव समेत अनेक मंत्री और देश के प्रमुख निवेशक एवं उद्योगपति भाग लेंगे I

आपको बता दें बिहार के मुख्य सचिव आमिर सुबहानी ने कहा कि बिहार में औद्योगिक विकास के लिए अच्छा माहौल बना है I हम उद्योग जगत को बताना चाहते हैं कि बिहार में निवेश करना और नए उद्योग लगाना उनके लिए फायदेमंद होगा I उद्योग विभाग के अपर मुख्य सचिव संदीप पौण्डरीक ने कहा कि बिहार में उपलब्ध सुविधाओं और बिहार सरकार की औद्योगिक नीतियों के बारे में निवेशकों को बताने के लिए चेन्नई, तिरूपुर, बेंगलुरु, मुंबई, नई दिल्ली, चंडीगढ़ और कोलकाता में इन्वेस्टर्स मीट आयोजित किए गए I

इसके साथ ही संयुक्त राज्य अमेरिका, संयुक्त अरब अमीरात, बांगलादेश, ताइवान और जापान में भी इन्वेस्टर्स मीट आयोजित कर निवेशकों को बिहार में उपलब्ध सुविधाओं के बारे में जानकारी दी गई I संदीप पौण्डरीक ने कहा कि बिहार बिजनेस कनेक्ट-2023 में अडानी ग्रुप से प्रणव अडानी, आईओसीएल की शुक्ला मिस्त्री, नाहर ग्रुप ऑफ इन्डस्ट्रीज के कमल ओसवाल, गोदरेज ग्रुप के राकेश स्वामी सहित सैकड़ों उद्योगपति भाग लेंगे I जानकारी दी गई कि सूक्ष्म लघु एवं मध्यम उद्योगों के विकास में बिहार देश में अग्रणी है I वर्ष 2022 में इन उद्योगों के शानदार विकास के लिए बिहार को राष्ट्रीय स्तर पर दूसरा सबसे बेहतरीन काम करने वाले राज्य का पुरस्कार प्राप्त हुआ I इसी तरह फूड प्रोसेसिंग उद्योगों के क्षेत्र में बेहतरीन कार्य निष्पादन के लिए 2023 में बिहार को वर्ल्ड फूड एक्सपो के दौरान राष्ट्रपति के हाथों पुरस्कृत किया गया I

संबंधित खबर -