अनुष्ठान के बाद पंडितों को दक्षिणा में नकली नोट देखकर उड़े होश, पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया

 अनुष्ठान के बाद पंडितों को दक्षिणा में नकली नोट देखकर उड़े होश, पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया

सीतापुर के रामपुर मथुरा थाना क्षेत्र से एक अनोखा धोखाधड़ी का मामल आया है। जिसमें अनुष्ठान कराने के बाद आश्रम की संचालिका पंडितों को दक्षिणा में नकली नोटों की पोटली पकड़ाकर फरार हो गयी। घटना सुबह करीब 4 बजे की है। जानकारी मिलते ही वहां की स्थानीय पुलिस पहुंच गई है, 15 लाख से अधिक के नकली नोट आश्रम से बरामद हुए है। पुलिस महिला की तलाश कर रही है।


आश्रम की संचालिका गीता पाठक 40 पंडितो को बुलाकर धन प्राप्ति के लिए अनुष्ठान कराया था। अनुष्ठान के बाद पंडितो को दक्षिणा में कपड़े की पोटली नकली नोट पकड़ाकर फरार हो गई। पंडितों ने भोजन करने के बाद दक्षिणा बांटने के लिए पोटली खोली तो नकली नोट देखकर पंडितो के होश उड़ गए। इसकी जानकारी पुलिस को दी गयी।


मौके पर पहुंची पुलिस क्षेत्राधिकारी महमूदाबाद रविषंकर प्रसाद ने वहां मौजूद लोगों से घटना की जानकारी ली। रविषंकर प्रसाद ने बताया कि गीता पाठक महिला महमूदाबाद थाना क्षेत्र के गांव टेरवा मनकापुर की रहने वाली है। उसने बाहर से पंडितों को बुलाकर धन प्राप्ति के लिए अनुष्ठान करवाया था। 


अनुष्ठान के बाद पंडितों को भारतीय मनोरंजन बैंक लिखे हुए नकली नोटों को दक्षिणा में एक पोटली में बांधकर दे दिया और फरार हो गई। पुलिस महिला के खिलाफ मुकदमा दर्ज करेगी। आखिर नोट का इतना बड़ा जखीरा उस महिला को कहां से प्राप्त हुई इसकी जांच की जाएगी। संवाददाता, एबी बिहार न्यूज।

संबंधित खबर -