परसा-पुनपुन मार्ग पर तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने सिपाही व मिस्त्री को कुचला, दोनों गंभीर रूप से जख्मी

 परसा-पुनपुन मार्ग पर तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने सिपाही व मिस्त्री को कुचला, दोनों गंभीर रूप से जख्मी

परसा बाजार थाना अंतर्गत अहले सुबह परसा-पुनपुन मार्ग पर कुरथौल के समीप तेज गति से आ रही स्कॉर्पियों ने बाइक पर सवार दो युवकों को जोरदार धक्का दे दिया। इस सड़क हादसे में स्थानीय नत्थुपुर निवासी बिहार पुलिस का सिपाही और इसी गांव का ही मोटर मिस्त्री विकास कुमार गंभीर रूप से जख्मी हो गया। धक्का लगने के बाद भाग रहे स्कॉपियों को स्थानीय लोगों ने शोर मचाकर पकड़ने की कोषिष की लेकिन चालक स्कॉर्पियों को छोड़कर फरार हो गया। स्थानीय लोगों व मौके पर पहुंचे परिजनों ने दोनों को ईलाज हेतू बाइपास में 70 फिट के पास एक निजी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। जहां उनका गंभीर हालत में ईलाज चल रहा है।


इस हादसे में मोटर मैकेनिक का सर जख्मी हो गया है वही सिपाही सुमित भी गंभीर रूप से जख्मी हो गये है। सूत्रो से मिली जानकारी के अनुसार नत्थूपुर खपरैल चक निवासी कांषी राम के बेटा विकास कुमार का गैराज घटनास्थल के नजदीक ही है। मोटर मैकेनिक विकास सुबह पटना जाने के लिए बाइक निकाला तो उसके बाइक सिपाही सुमित पटना जाने के लिए सवार हो गया। दोनो पटना जा रहे थे इसी बीच वनस्थली स्कूल के पास पहुंचते ही तेज रफ्तार स्कॉपियों ने जोरदार धक्का मार दिया, धक्का लगने से दोनों युवक दूर जा गिरे और गंभीर रूप से जख्मी हो गये। स्कॉर्पियों गुड्डू सिंह के नाम पर रजिस्टर्ड है पुलिस मामला दर्ज कर फरार चालक के बारे में पता लगा रही है। संवाददाता, एबी बिहार न्यूज।

संबंधित खबर -