भाजपा मंत्री एवं सांसदों को चुनाव में बेहतर रिजल्ट के लिए जिम्मेदारी दी गई।

 भाजपा मंत्री एवं सांसदों को चुनाव में बेहतर रिजल्ट के लिए जिम्मेदारी दी गई।

भारतीय जनता पार्टी ने बिहार विधानसभा चुनाव में बेहतर रिजल्ट के लिए केंद्रीय मंत्री एवं सांसदों को जिम्मदारी सौपी गयी है। चुनाव से जुड़े अलग-अलग क्षेत्रों में बेहतर प्रदर्शन एवं हर क्षेत्र में मजबूती से काम करने के लिए कमान सौपी गयी है।  सोशल र्मिडया, विज्ञापन से जुड़े स्लोगन और नैरेटिव समेत अन्य कार्यो के लिए केंद्रीय कानून मंत्री सह पटना साहिब सांसद रविषंकर प्रसाद दायित्व सौपा गया है, तथा इस कार्य में सहयोग करने के लिए राष्ट्रीय प्रवक्त शाहनवाज हुसैन एवं सांसद राजीव प्रताप रूडी को रखा गया है। चुनाव से जुड़े सभी कार्यो को देखने की जिम्मेदारी केंद्रीय ऊर्जा मंत्री सह आरा सांसद आर के सिंह को दिया गया है। 


भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा सभी बिहार सांसदों की हुई बैठक में विचार विमर्ष के बाद चुनाव से संबंधित जवाबदेही जनप्रतिनिधियों को सौंपी गयी है। बिहार के बचे हुए सांसदो एवं केंद्रीय मंत्रियों को जनसंपर्क अभियान करने की जिम्मेदारी दी गयी है। जनसंपर्क अभियान के अंतर्गत केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय को रखा गया है। भ्रमण तथा जन संपर्क अभियान सभी सांसदों को अपने अपने क्षेत्रों में करने को कहा गया है।


राज्य के सभी मंदिर और मठ समेत अन्य धार्मिक संस्थानों के प्रमुखों एवं इससे संपर्क में जुड़े लोगों से संपर्क कर अभियान चलाने की जिम्मेदारी केंद्रीय स्वास्थ्य राज्य मंत्री सह बक्सर सांसद अष्विनी कुमार चौबे को सौंपी गयी है। प्रवासी मजदूरो से संपर्क करके गोलबंदी की जिम्मेदारी केंद्रीय पशुपालन मंत्री गिरिराज सिंह को दी गई है।
आपसी समन्वय स्थापित एवं सभी लोगों कार्यो की समीक्षा का दायित्व प्रदेष अध्यक्ष डॉ. संजय जायसवाल को सौंपी गयी है। भाजपा केंद्रीय नेत्त्व ने सभी सांसदो अपने कार्यो को तुरंत शुरू करने को कहा गया है। संवाददाता, एबी बिहार न्यूज।

संबंधित खबर -