बिहार:श्रम संसाधन विभाग ने बनाया रोज़गार पोर्टल

 बिहार:श्रम संसाधन विभाग ने बनाया रोज़गार पोर्टल

अब बिहार का अपना रोज़गार पोर्टल बन चुका है जिससे बेरोजगारों को रोज़गार के अवसर मुहैया कराए जाएंगे| यह राज्यस्तरीय नियोजन पोर्टल ,श्रम संसाधन विभाग के द्वारा तैयार किया गया है|

इस पोर्टल पर राज्य के साथ-साथ देश व विदेशों में उपलब्ध रोज़गार के अवसरों का भी ब्यौरा होगा|

केन्द्रीय रोज़गार पोर्टल पर निर्भर नहीं रहेंगे बिहार के बेरोज़गार

योजना के तहत इस पोर्टल से बड़ी कंपनियों को भी जोड़ने का काम चल रहा है| राज्य में अभी तक केन्द्रीय पोर्टल की मदद से बेरोजगारों के निबंधन का काम किया जा रहा है|

बिहार के सभी नियोजनालयों के माध्यम से नेशनल करियर सर्विस प्रोजेक्ट के तहत 2016 से नेशनल करियर पोर्टल पर ऑनलाइन निबंधन का कार्य किया जा रहा है|

इसके माध्यम से अब तक 12 लाख 32 हज़ार आवेदकों का निबंधन किया जा चुका है| मगर अब केन्द्रीय पोर्टल पर निर्भरता ख़त्म होगी|

संबंधित खबर -