मुंगेर में पकड़ाई 5 मिनी गन फैक्ट्रियां, तीन बदमाश हुए गिरफ्तार

 मुंगेर में पकड़ाई 5 मिनी गन फैक्ट्रियां, तीन बदमाश हुए गिरफ्तार

मुंगेर के नक्सल प्रभावित रामगिरिया पहाड़ी पर चल रही थी 5 मिनी गन फैक्ट्रियां| पुलिस ने उन सभी फैक्ट्रियों का उद्भेदन कर दिया| इस दौरान अवैध हथियार निर्माण में संलिप्त तीन बदमाशों को भी गिरफ्तार किया गया|

एसपी लिपि सिंह ने बताया कि रामगिरिया पहाड़ी पर अवैध हथियार बनाए जाने की सूचना प्राप्त हुई थी| छापेमारी के दौरान 5 मिनी गन फैक्ट्री का उद्भेदन किया गया व अपराधी अशोक बिंद ,बजरंगी कुमार और मो.औरन्ग्ज़ेब को गिरफ्तार किया गया|

गिरफ्तार किये गए अपराधियों से पुलिस पूछताछ कर रही है| बता दिया जाए की निर्माण स्थल से पुलिस ने 2 सेमी आटोमेटिक पिस्टल, 5 बेस मशीन, 1 ड्रिल मशीन के साह हथियार बनाने में उपयोग होने वाले कई औज़ार बरामद किये हैं|

संबंधित खबर -