अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के द्वारा हुई नयी पहल, स्लम के बच्चों के साथ जन्मदिन मनाएंगे

 अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के द्वारा हुई  नयी पहल, स्लम के बच्चों के साथ जन्मदिन मनाएंगे

अभाकाम युवा संभाग,बिहार के अध्यक्ष श्री अभिशेक शंकर की अध्यक्षता में अखिल भारतीय कायस्थ महासभा,युवा संभाग,बिहार ने अपने पदाधिकारियों को अपना अपना जन्मदिन स्लम के बच्चों के साथ मनाने का शुभारम्भ प्रदेश सचिव समीक्षा सिन्हा का जन्मदिन मनाकर किया| इस कार्यक्रम को बी फॉर नेशन के सहयोग से मंदिरी स्थित संस्कृत परिसर में किया गया|

मौजूद रहे जदयू के राष्ट्रीय प्रवक्ता श्री राजीव रंजन प्रसाद

इस अवसर पर जदयू प्रवक्ता राजीव रंजन प्रसाद ने ऐसे प्रेरणादायक कार्यक्रम के लिए अभाकाम व बी फॉर नेशन को बधाई देते हुए कहा कि खुशियाँ बांटने का इससे अच्छा और कोई तरीका नहीं हो सकता है| ऐसे कार्यक्रम नौजवानों को नैतिकवान एवं ज़िम्मेदार बनाने का वातावरण निर्मित करते हैं|

इस अवसर पर उन्होंने बच्चों एवं महिलाओं के द्वारा मधुबनी पेंटिंग उकेर कर मास्क बनाए जाने की प्रक्रिया का अवलोकन भी किया| युवा संभाग की ओर से बच्चों को मिठाईयां एवं पुस्तकें बांटी गयी| महिलाओं के बीच सिलाई मशीन का भी वितरण किया गया|

बी फॉर नेशन ट्रस्ट के सचिव रोहित सिंह ने परिसर में सबका स्वागत करते हुए अपने संगठन की जानकारी दी| इस अवसर पर युवा संभाग,बिहार के अध्यक्ष अभिषेक शंकर,सचिव समीक्षा सिन्हा,उपाध्यक्ष सुशांत सिन्हा,अभिषेक सिन्हा,मोनू सिन्हा,पटना की अध्यक्षा अचला श्रीवास्तव, उपाध्यक्ष पीयूष श्रीवास्तव,संगठन मंत्री नितेश कुमार,सचिन सिन्हा, ऋषिका सिन्हा आदि उपस्थित थे| यह जानकारी अभाकाम के मुख्य प्रवक्ता अतुल आनंद सन्नू ने दी|

संबंधित खबर -