आम आदमी पार्टी की बिहार इकाई ने दिल्ली में किया प्रदर्शन,बिहार विधान सभा चुनाव में शामिल नहीं होने पर है नाराज़गी

 आम आदमी पार्टी की बिहार इकाई ने दिल्ली में किया प्रदर्शन,बिहार विधान सभा चुनाव में शामिल नहीं होने पर है नाराज़गी

आम आदमी पार्टी ने यह तय कर लिया है कि वह बिहार विधान सभा चुनाव में नहीं होंगे सम्मिलित| इसी निर्णय पर अपनी नाराजगी जताते हुए आम आदमी पार्टी के बिहार इकाई के सदस्य दिल्ली के आम आदमी पार्टी कार्यालय पहुँच शान्ति प्रदर्शन करते नज़र आएं|

हालांकि, बिहार विधान सभा चुनाव नहीं लड़ने पर आम आदमी पार्टी की तरफ से अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गयी है|

मानते हैं बिहार में चुनाव लड़ना व्यर्थ, एनडीए व राजद हैं मुख्य प्रतिद्वंदी सूत्रों के आधार पर यह कहा जा रहा है कि आम आदमी पार्टी खुद को बिहार चुनाव का उम्मीदवार नहीं समझती| बिहार विधान सभा चुनाव में सीधे-सीधे एनडीए गठबंधन व राजद के बीच मुकाबला है,जहाँ आम आदमी पार्टी का चुनाव में दाँव रखना व्यर्थ होगा|

लेकिन बिहार इकाई का कहना है कि उन्होंने प्रचार-प्रसार के साथ पूरी तौयारी कर ली है चुनाव की और अब वह इस चुनाव में अपनी उम्मीदवारी रखना चाहते हैं| इसी मसले को लेकर आम आदमी पार्टी बिहार के कार्यकर्ता व उम्मीदवार दिल्ली के आप मुख्य कार्यालय में शान्ति प्रदर्शन कर रहे हैं|

संबंधित खबर -