इन राज्यों में होगी तूफानी बारिश, मौसम विभाग ने किया सावधान

 इन राज्यों में होगी तूफानी बारिश, मौसम विभाग ने किया सावधान

मौसम विभाग ने देश के कई राज्‍यों को लेकर 5 दिन का पूर्वानुमान जारी किया है, जिसमें प्रदेशों में मौसम की जानकारी के बारे में बताया है। जानकारी के अनुसार, एक लो-प्रेशर एरिया और इससे संबंधित साइक्लोनिक सर्कुलेशन, बंगाल की उत्तर-पश्चिमी खाड़ी और ओडिशा तट से सटे हुए हैं, जिसकी वजह से उत्‍तर और पूर्वोत्तर भारत समेत अरुणाचल प्रदेश में व्यापक बारिश देखी जा सकती है।

मंगलवार से शनिवार तक छत्तीसगढ़ और पड़ोसी क्षेत्रों में 40-50 मिमी बारिश होने की संभावना है और इसी मात्रा में पूर्वोत्तर भारत में भी वर्षा होगी। अरुणाचल प्रदेश में 120 मिमी बारिश होने की बात कही गई है। अगले पांच दिनों के दौरान देश के पश्चिमी आधे भाग में अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक या गर्म रहेगा। जबकि पूर्वी भारत में सामान्य या थोड़ा अधिक ठंड का अनुभव होगा। पूर्वोत्तर भारत में गुरुवार को सामान्य से अधिक गर्म मौसम दिखाई देगा। अगले पांच दिनों के लिए देश भर में सामान्य से अधिक रातों का न्यूनतम तापमान होगा।

2-दिन का क्षेत्रीय पूर्वानुमान

मंगलवार
अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय और नागालैंड में भारी बारिश और आंधी की संभावना है।
सिक्किम, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, पश्चिम बंगाल, झारखंड, ओडिशा और छत्तीसगढ़ में व्यापक बारिश और गरज के साथ बारिश होने का अनुमान लगाया गया है।
बिहार, पूर्वी मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, गोवा, कर्नाटक, केरल, तमिलनाडु और उत्तरी आंध्र प्रदेश में छिटपुट बारिश और गरज के साथ बारिश होने के आसार हैं। उत्तर प्रदेश, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, लक्षद्वीप और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में अलग-थलग बारिश और आंधी संभव है।
बुधवार
अरुणाचल प्रदेश, असम और नागालैंड में मध्यम से भारी बारिश और गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है।सिक्किम, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, पश्चिम बंगाल, बिहार, झारखंड, ओडिशा, छत्तीसगढ़ और तमिलनाडु में व्यापक बारिश और गरज के साथ बारिश होने के आसार हैं।
पूर्वी मध्य प्रदेश, पूर्वी महाराष्ट्र, तेलंगाना, गोवा, कर्नाटक, केरल, उत्तरी आंध्र प्रदेश और अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह पर छिटपुट बारिश और गरज के साथ बारिश संभव है।
उत्तर प्रदेश, आंध्र प्रदेश और लक्षद्वीप में अलग-थलग बारिश और आंधी की आशंका बनी हुई है|

संबंधित खबर -