बॉम्बे हाई कोर्ट ने दी रिया चक्रबर्ती को ज़मानत, शोविक अभी भी हिरासत में

 बॉम्बे हाई कोर्ट ने दी रिया चक्रबर्ती को ज़मानत, शोविक अभी भी हिरासत में

सुशांत सिंह राजपूत मौत मामले की जांच में सामने आए ड्रग्स मामले में गिरफ्तार रिया चक्रवर्ती को बॉम्बे हाई कोर्ट ने जमानत दे दी है| इस मामले में रिया चक्रवर्ती की याचिका पर सुनवाई करते हुए हाईकोर्ट ने तीन में से सिर्फ एक यानि रिया को ही जनामत दी है| बाकि इस मामले में फिलहाल किसी को भी जमानत नहीं दी गई है| बता दिया जाए कि ड्रग्स केस में रिया के भाई शोविक चक्रवर्ती, अब्दुल बासित परिहार, दीपेश सावंत और सैमुअल मिरांडा की जमानत अर्जी को कोर्ट ने खारिज कर दिया है| मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, कोर्ट की कार्यवाही सुबह 11 बजे शुरु हुई और कोर्ट ने तुरन्त फैसला सुना दिया|

बहनों ने प्राथमिकी रद्द करने का अनुरोध किया

अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की बहनों ने बॉम्बे उच्च न्यायलय से अनुरोध किया कि मुंबई पुलिस द्वारा उनके खिलाफ दर्ज प्राथमिकी को रद्द कर दिया जाए | अभिनेता की दीदी प्रियंका सिंह व मीतू सिंह की याचिका पर अदालत ने मंगलवार को गौर किया | न्यायमूर्ति एसएस शिंदे और एसएस कर्णिका की खंडपीठ ने इस मामले को 13 अक्टूबर को सुनवाई के लिए सूचीबद्ध किया | पीठ ने कहा कि इसमे कोई तत्कालिकता नहीं है |   

संबंधित खबर -