मिलिए भारत के सबसे अमीर भिखारी से, मुंबई के परेल में है खुद का 80 लाख का फ्लैट

 मिलिए भारत के सबसे अमीर भिखारी से, मुंबई के परेल में है खुद का 80 लाख का फ्लैट

भिखारी रोज  भीख मांगकर अपना जीवन व्यतीत करते हैं।हम  दुनिया के सबसे अमीर इंसान जिफ बेज़ोस को जानते है।भारत  के सबसे अमीर व्यक्ति मुकेश अंबानी को जानते है।लेकिन  क्या आपने कभी सोचा है कि भारत का सबसे अमीर भिखारी कौन है?

हम सब सोचते हैं कि सभी भिखारी गरीब होते है लेकिन ऐसा नहीं है । भरत जैन एक ऐसे व्यक्ति हैं जिन्होंने हमें दो बार सोचने पर मजबूर किया है| डॉ. रफीउद्दीन द्वारा किए गए दो वर्षों के सर्वेक्षण के अनुसार, भारत में भीख मांगने के उद्योग का मूल्य Rs.200 करोड़ है। भीख मांगने को एक व्यवसाय के रूप में लेते हुए, कई भिखारियों ने करोड़पति बनने के लिए अपना भाग्य ही बदल दिया।

आइये जानते हैं इनके विषय में:-

  • भरत जैन रोजाना कम से कम 8 से 10 घंटे मुंबई की सड़कों पर घूमते हैं। आप अक्सर उन्हें आज़ाद मैदान या छत्रपति शिवाजी टर्मिनस पर भीख मांगते हुए देख सकते हैं|
  • वह एक दिन में लगभग 2,000 से 2,500 कमाता है, जो प्रति माह लगभग Rs.75,000 तक होता है। यह भारत के प्रधानमन्त्री के औसत वेतन से अधिक है।
  • वह 80 लाख मूल्य के परेल में दो 1 बीएचके फ्लैट के भी मालिक है। भांडुप में उनकी एक दुकान भी है जिसे उन्होंने जूस की दुकान पर किराए पर दे रखा है। वह किराए के रूप में 10,000 / माह कमाते है।

संबंधित खबर -