असम में बंद होंगे सरकारी स्कूल्स व मदरसे,शिक्षा मंत्री ने की घोषणा

 असम में बंद होंगे सरकारी स्कूल्स व मदरसे,शिक्षा मंत्री ने की घोषणा

असम सरकार सभी राज्यों द्वारा संचालित मदरसों को बंद करने जा रही है| रिपोर्ट के मुताबिक़, राज्य के शिक्षा मंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा है कि इस बारे में नवंबर में नॉटिफिकेशन जारी किया जाएगा| शिक्षा मंत्री का कहना है कि जनता के रुपयों से धार्मिक शिक्षा देने का प्रावधान नहीं है, इसलिए सरकारी मदरसे बंद किए जाएंगे| करीब 100 संस्कृत स्कूल भी इस दौरान बंद किए जाएंगे|


असम शिक्षा मंत्री ने कहा, ‘सभी राज्य संचालित मदरसों को सामान्य स्कूलों में बदल दिया जाएगा या कुछ मामलों में टीचरों को राज्य संचालित स्कूलों में भेज दिया जाएगा और मदरसों को बंद कर दिया जाएगा| नवंबर में एक अधिसूचना के जरिए विस्तार से जानकारी दी जाएगी|’


हिमंत बिस्वा सरमा ने ये भी कहा, ‘मेरी राय में सरकारी पैसे से कुरान नहीं पढ़ाया जा सकता है| अगर हमें ऐसा करना है तो हमें बाइबल और भगवद गीता दोनों को भी सिखाना चाहिए| इसलिए हम एकरूपता लाना चाहते हैं और इस प्रथा को रोकना चाहते हैं|’

संबंधित खबर -