भारतीय क्रिकेट टीम के ‘वीरू’, वीरेंदर सहवाग आज मन रहे हैं अपना 42वां जन्मदिन

 भारतीय क्रिकेट टीम के ‘वीरू’, वीरेंदर सहवाग आज मन रहे हैं अपना 42वां जन्मदिन

पूर्व भारतीय क्रिकेटर वीरेन्द्र सहवाग आज मना रहे हैं अपना 42वां जन्मदिन| मुल्तान के सुलतान कहे जाने वाले सहवाग जब मैदान पर होते थे, तब अच्छे अच्छे गेंदबाजों के पसीने छूट जाते थे| सहवाग दिल्ली के नजफगढ़ क्षेत्र में रहते थे और यहाँ से वह दिल्ली के फ़िरोज़ शाह कोटला स्तादियम में अभ्यास के लिए जाते थे|

आपको बता दें सहवाग अपने अटैकिंग बल्लेबाज़ी के लिए जाने जाते थें| वह चाहे 99 पर खेल रहे हो या 199 पर, सहवाग उस समय भी छक्का लगाते थें|

लेकिन एक बार ऐसा हुआ था कि 99 रन बनाकर सहवाग ने छक्का लगाया था लेकिन वो बॉल ‘नो बॉल’ हो गया था जिस वजह से उन्हें रन नहीं मिले थे| लेकिन उनके 1 रन से भारतीय टीम जीत गयी थी| ऐसा इसलिए हुआ था क्योंकि सहवाग को ‘नो बॉल’ के नियम के बारे में जानकारी नहीं थी| सहवाग ने एक बार यह भी कहा था कि उनका 99 रन सबसे ज्यादा चर्चित रहता है, उनके शतकों से भी ज्यादा उन्हें उनका 99 प्यारा है|

आज उनके जन्मदिन पर उनके फैन्स उन्हें सोशल मीडिया पर ढेर सारी बधाइयां दे रहे हैं|

संबंधित खबर -