दांतों की तेज़ झनझनाहट से पाएं छुटकारा, अपनाएं ये घरेलु नुस्खें

 दांतों की तेज़ झनझनाहट से पाएं छुटकारा, अपनाएं ये घरेलु नुस्खें

शरीर के बाकी अंगों की तरह दांतों का स्वस्थ्य होना भी बेहद ज़रूरी है| डांट पीले या खराब हो जाएं तो देखने में भी अच्छे नहीं लगते| इसके साथ ही कमज़ोर दांतों की वजह से इनमें ठंडा या गर्म महसूस होना भी शुरू हो जाता है जिससे कई बार दांतों में तेज झनझनाहट होनी शुरू हो जाती है|

इसी वजह से आसानी से कुछ खाना-पीना भी मुश्किल हो जाता है| इन्हीं सारी मुसीबतों से बचने के लिए अपनाएं ये सभी नुस्खें:-

1.दांतों में सेंसिटिविटी की परेशानी है तो हर रोज़ दिन में 2 बार 1-1 चम्मच काले तिल चबाने चाहिए|

2.एक-एक चम्मच तिल,सरसों तथा नारियल का तेल लीजिये| इन सबको अच्छी तरह से मिला लीजिये| हर रोज़ सुबह ब्रश करने के बाद इस मिक्स किये तेल से दांतों तथा मसूड़ों की अच्छी तरह से मसाज कीजिए| मसाज करने के बाद गुनगुने पानी से कुल्ला कीजिए| इससे दांत और मसूड़े मज़बूत होने शुरू हो जाएँगे|

3.नमक और सरसों तेल के मिश्रन से दांतों को धीरे-धीरे मसाज कीजिए| हर रोज़ मालिश करने से मसूड़े तथा दांत मज़बूत होते हैं|

संबंधित खबर -