फ्रांस हमले पर राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने कहा- हमारा देश आतंकवाद के सामने नहीं झुकेगा

 फ्रांस हमले पर राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने कहा- हमारा देश आतंकवाद के सामने नहीं झुकेगा

फ्रांस में नीस शहर के चर्च नौट्रे-डेम बैसिलिका में एक व्यक्ति ने चाकू से हमला कर दो महिलाओं और एक पुरुष की जान ले ली| दो हफ्ते से भी कम समय में फ्रांस में इस तरह का यह दूसरा मामला है|

चर्च में वो व्यक्ति एक चाकू के साथ एक 17 सेंटीमीटर का ब्लेड लेकर सुबह 8:30 बजे घुसा था| 30 मिनट के अन्दर उसने दो लोगों को मार दिया और तीसरे को गंभीर रूप से ज़ख्मी कर दिया|

जिन तीन लोगों की मौत हुई है उनमें से एक 60 साल की महिला थीं, जो 8:30 बजे चर्च खुलने के ठीक बाद प्रार्थना के लिए आई थी| फ्रांस के आतंकवाद-निरोधी अभियोजक ने कहा है कि इनका लगभग सिर कलम किया गया था| दुसरे पीड़ित 55 वर्षीय विन्सेंट लोकुस चर्च के ही कर्मचारी थें| इनकी गर्दन काटकर मृत्यु की गयी|

संबंधित खबर -