नेशन पब्लिक स्कूल में मैथमेटिक्स डे के उपलक्ष्य में एक प्रतियोगिता का आयोजन, गांधी सदन अव्वल

 नेशन पब्लिक स्कूल में मैथमेटिक्स डे के उपलक्ष्य में एक प्रतियोगिता का आयोजन, गांधी सदन अव्वल

औरंगाबाद ( बुलंदशहर ) नेशन पब्लिक स्कूल में बुधवार को मैथमेटिक्स डे के उपलक्ष्य में एक प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाचार्य डा शरद कुमार सिंह एवं कार्डिनेटर संजू शर्मा ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर मां सरस्वती का पुष्पार्चन करके किया।

आपको बता दें प्रतियोगिता में विद्मालय के चारों सदनों गांधी सदन नेहरू सदन अशोका सदन और टैगोर सदन के बच्चों ने भाग लिया। प्रतियोगिता के तीन चरण रखे गए। पहले कि्वक चरण में बच्चों ने झटपट उत्तर दिये। बजर चरण में बच्चों ने पूछे गए प्रश्नों का उत्तर बजर बजाकर दिये। तीसरे श्रोता चरण में सभी बच्चों से प्रश्न पूछे गए। पीपीटी के माध्यम से प्रश्न पूछे गए। सभी प्रश्न पाठ्य पुस्तकों पर आधारित थे।

निर्णायक मंडल ने गांधी सदन को प्राप्त अंकों के आधार पर प्रथम तथा अशोका सदन को द्वितीय स्थान घोषित किया। प्रतियोगिता का संचालन ज्योति सिंह और मोनिका अरोरा ने किया तथा गणित की शानदार कविता प्रस्तुत कर खूब वाहवाही बटोरी। निर्णायक मंडल में निकिता अग्रवाल पूनम सैनी भावना शर्मा हिमांशी शर्मा शामिल रहीं। विजेता बच्चों को प्रबंधक अंकुर अग्रवाल एडवोकेट ने प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया I

संबंधित खबर -