Gopalganj: लव मैरिज करने वाले एक जोड़े ने सुहागरात रात को खाया जहर

 Gopalganj: लव मैरिज करने वाले एक जोड़े ने सुहागरात रात को खाया जहर

बिहार के गोपालगंज जिले में एक लव मैरिज करने वाले जोड़े ने सुहागरात रात को जहर खाकर खुदकुशी करने की कोशिश की। यह घटना मीरगंज थाना क्षेत्र के रविवार की है। बताया जा रहा है कि सभी सगे संबंधियों के खाना खाने के बाद सभी सोने चले गए। वही, शादीशुदा जोड़ा भी अपने कमरे में चले गए थे। जहां दोनो ने खाने के साथ जहर खा लिया। उसके बाद परिजनों ने देखा की दोनों कमरे में बेहोश पड़े हैं। उन्होंने दोनों को गंभीर हालत में सदर अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां उन्हें गोरखपुर रेफर कर दिया गया।

सावधान भारत में आ चुका है कोरोना का थर्ड वैरिएंट

मिली जानकारी के अनुसार जमशेदपुर के सोनाटे थाना क्षेत्र में रहने वाली 28 वर्षीय शांति देवी ने गोपालगंज के मीरगंज शहर के 30 वर्षीय मुकेश कुमार सिंह से शनिवार को थावे मंदिर में शादी की थी। शादी के बाद रविवार को घर पर भोज दिया गया था।सगे-संबंधियों और रिश्तेदारों को खाना खिलाने के बाद पति-पत्नी सोने के लिए चले गए। इसके बाद जोड़े ने जहर खा लिया।

समस्तीपुर में अपराधियों ने युवती के सर में दागी गोली

फिलहाल शादीशुदा जोड़े ने सुहागरात रात को जहर क्यों खाया इसका पता नहीं चल पाया है।परिजनों को भी इसके बारे में कुछ पता नहीं है। आखिर दोनों ने जहर क्यों खाया। परिजनों का कहना है कि वे दोनो को बेहोशी के हालत में कमरे में पड़े देखे तो उन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल लेकर आए। जहां डॉक्टरों ने बताया कि दोनों ने खाने में जहर खा लिया है। परिजनों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।

संबंधित खबर -