पटना में एक डेंटिस्ट ने किया सुसाइड,  फंदे से लटकी मिली लाश

 पटना में एक डेंटिस्ट ने किया सुसाइड,  फंदे से लटकी मिली लाश

पटना में एक डेंटिस्ट ने सुसाइड कर लिया है। उसकी लाश फांसी के फंदे से लटकी हुई मिली। मामला राजधानी पटना के पीरबहोर थाना क्षेत्र का है। सुसाइड करने वाले डेंटिस्ट का नाम अफजाल अली है। पटना कॉलेज के सामने ये अपनी क्लीनिक चला रहे थे। अपनी जिंदगी को खत्म करने का खौफनाक कदम इन्होंने बीते दिन बुधवार की रात उठाया।

मिली जानकारी के अनुसार डेंटिस्ट का घर सब्जीबाग के दर्जी टाेला इलाके में है। तीन फ्लोर वाले घर में एक स्टाेर रूम है और इसी में फांसी का फंदा बनाकर 32 साल के डॉक्टर अफजाल अली झूल गए। अपनी जिंदगी को हमेशा के लिए खत्म कर दिया। इन्हें खोजते हुए परिवार के दूसरे सदस्य जब स्टोर रूम पहुंचे तब खौफनाक मंजर को देख उनके होश उड़ गए।

उसके बाद परिवार के सदस्य ने ही पीरबहोर थाना को कॉल कर जानकारी दी। तब पुलिस टीम ने मौके पर पहुंच कर छानबीन की। इसके बाद लाश को पोस्टमार्टम के लिए PMCH भेज दिया। थानेदार सबीह उल हक ने बताया कि इस मामले में UD केस दर्ज किया गया है। थानेदार के अनुसार इस सुसाइड के पीछे की वजह पत्नी से हुआ विवाद है।

पुलिस के अनुसार उनकी एक शादी पहले हुई थी। पर वह उन्हें छोड़कर चली गई। एक-डेढ़ महीने पहले ही डाॅ. अफजाल ने दूसरी शादी की थी। जाे लव मैरेज हुई थी। शादी के बाद दाेनाें के बीच विवाद गहराने लगा। इसी कारण दूसरी पत्नी भी उन्हें छोड़कर चली गई। इस कारण वो मानसिक तनाव में रह रहे थे। घर में परिवार के लाेगाें के मौजूद होने के बावजूद वो रात में स्टाेर रूम गए। इसके बाद फांसी लगा सुसाइड कर लिया।

संबंधित खबर -