अयोध्या में आज आयोजित है भव्य दीपोत्सव, साढ़े पांच लाख दीयों की रोशनी से जगमग होगी श्रीराम नगरी

 अयोध्या में आज आयोजित है भव्य दीपोत्सव, साढ़े पांच लाख दीयों की रोशनी से जगमग होगी श्रीराम नगरी

अयोध्या में 492 साल बाद आज राम जन्मभूमि पर भव्य दीपोत्सव का सपना साकार होने जा रहा है। तीन दिवसीय इस कार्यक्रम को लेकर खासी तैयारियां की गई हैं। सीएम योगी के नेतृत्व में राम की नगरी अयोध्या में छोटी दीपावली के मौके पर दीपोत्सव मनाया जाएगा। इस दौरान राम की पैड़ी के घाटों पर एक साथ पांच लाख 50 हजार से अधिक दीपक जलाकर नया गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड बनेगा। उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रामजन्मभूमि में विराजमान रामलला के मंदिर के सामने दीपक जलाकर विशेष पूजन करेंगे। दीपोत्सव से एक दिन पहले गुरुवार की शाम से ही अयोध्या सज-संवर कर पूरी तरह से तैयार हो गई है।

राज्यपाल व सीएम करेंगे राजतिलक

श्रीराम राज्याभिषेक समारोह अपराह्न 3.50 बजे से शुरु होकर सायं 5.30 बजे तक चलेगा। इस दौरान मुख्यमंत्री व राज्यपाल भगवान का राजतिलक करेंगी। दीपोत्सव पर डाक विभाग की ओर से जारी विशेष कवर का अनावरण करेंगे। समारोह को सम्बोधित भी करेंगे। फिर रामकथा पार्क से स्वर्गद्धार घाट के लिए प्रस्थान करेंगे और मां सरयू की आरती में हिस्सा लेंगे। सायं छह बजे यहां का कार्यक्रम खत्म कर मुख्यमंत्री व राज्यपाल दीपोत्सव के लिए रामपैड़ी पधारेंगे और छह बजकर पांच मिनट पर दीपोत्सव का शुभारम्भ करने मंच पर पहुंचेंगे। यहां से राज्यपाल श्रीमती पटेल वापस लखनऊ के लिए प्रस्थान करेंगी। जबकि 7.20 बजे मुख्यमंत्री रामपैड़ी से निकलकर फिर रामकथा पार्क में रामलीला के मंचन का अवलोकन करने आएंगे। पुन: रात्रि आठ बजे वह सर्किट हाउस के लिए रवाना होंगे और रात्रि विश्राम करेंगे। इसके आगे का कार्यक्रम मुख्यमंत्री की सुविधा के अनुसार होगा।

PLEASE DO LIKE, COMMENT AND SHARE

STAY TUNED FOR REGULAR NEWS UPDATES

DO VISIT OUR SOCIAL MEDIA HANDLES

FACEBOOK-

https://www.facebook.com/112168940549956/pos

ts/1651984319136

INSTAGRAM-

https://www.instagram.com/p/CGRZXkMhMlx/?igs

hid=1u7b09t0h583n

संबंधित खबर -