मधुबनी से हैरान करने वाली घटना आई सामने, एक ही फंदे से लटककर पति – पत्नी ने दी जान, जानें पूरा मामला

 मधुबनी से हैरान करने वाली घटना आई सामने, एक ही फंदे से लटककर पति – पत्नी ने दी जान, जानें पूरा मामला

बिहार के मधुबनी जिले से हैरान करने वाली घटना सामने आई हैं। जहां बीते दिन रविवार को पति-पत्नी ने एक ही फंदे से लटककर अपनी जान दे दी। पूरा मामला खजौली प्रखंड के बेहटा गांव का है। महिला 8 महीने की गर्भवती थी। इस घटना से ससुराल और मायके के लोग हैरान हैं। आखिर दोनों ने इस तरह का कदम क्यों उठाया है इस बारे में कोई ठोस वजह अब तक सामने नहीं आई है। परिजनों का मानना है कि आपसी विवाद के कारण दोनों ने इस तरह का कदम उठाया है।

परिजनों के मुताबिक, जिस समय यह घटना हुई उस समय घर में पति-पत्नी के अलावे कोई और नहीं था। लड़के के माता-पिता उसी गांव में अपने दूसरे घर पर थे। जब वहां से मां घर पर आई तो देखा कि सब कुछ शांत है। उसने अपनी बहू और बेटे को आवाज दी लेकिन किसी ने घर का दरवाजा नहीं खोला। संदेह होने पर वह जोर-जोर से चिल्लाने लगी। उसके बाद लड़के के पिता भी दौड़ते हुए पहुंचे। जब गेट खोला गया तो होश उड़ गए।

उन्होंने देखा कि एक ही साड़ी से फंदा बनाकर एक तरफ बेटा और दूसरे तरफ उनकी बहू लटकी थी। राजू प्रसाद यादव (22 वर्ष) की पिछले साल अप्रैल में रानी (20 वर्ष) से शादी हुई थी। वहीं, घटना की सूचना मिलने पर खजूरी थाने की पुलिस पहुंची और फंदे से दोनों शव को नीचे उतारा। पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए शव को मधुबनी सदर अस्पताल भेज दिया। राजू प्रसाद यादव पेशे से मैकेनिक था। वह ट्रैक्टर भी चलाता था। अपनी जमीन पर गैरेज खोलकर पिता और राजू दोनों मिलकर काम करते थे।

संबंधित खबर -