रूस में  रिकॉर्ड वोटों से विधायक बने बिहार के अभय कुमार सिंह, गए थे पढने बन गए नेता

 रूस में  रिकॉर्ड वोटों से विधायक बने बिहार के अभय कुमार सिंह, गए थे पढने बन गए नेता

रूस में भारतीय मूल के अभय कुमार सिंह ने विधानसभा चुनाव जीतकर अपना परचम लहराया है। पेशे से डॉक्टर अभय कुमार सिंह ने ऐतिहासिक शहर कुर्स्क की विधानसभा सीट से 70% से ज्यादा वोट पाकर जीत हासिल की। रूस में अपनी काबिलियत और मेहनत के बूते पहचान बनाने वाले अभय कुमार बीते 3 दशकों से रूस में रह रहे हैं। 

आपको बता दें वह पटना के रहने वाले हैं और मेडिकल की पढ़ाई के लिए 1990 में रूस गए थे। लेकिन वह वापस नहीं लौटे और वहीं के होकर रह गए। अभय कुमार सिंह को 2010 में रूस की नागरिकता मिली थी। हाल में हुए असेंबली चुनाव में अभय कुमार सिंह को सर्वाधिक वोट हासिल हुए हैं। उन्‍होंने यूनाइटेड रशिया पार्टी की तरफ से चुनाव लड़ा और कुर्स्‍क क्षेत्र में रिकॉर्ड 70% वोट प्राप्‍त किए, जोकि एक रिकॉर्ड है। 

यूनाइटेड रशिया पार्टी व्लादिमीर पुतिन से ताल्लुक रखती है। कुर्स्क सीट से ही अभय कुमार सिंह ने पहली बार 2017 में विधानसभा चुनाव जीता था। इस बार उनके नाम पर कुछ स्थानीय लोगों और संस्थाओं को आपत्ति थी क्योंकि वह भारतीय मूल के हैं और बाहरी हैं। फिर भी अंत में उनके समर्थन में लोगों ने वोट दिए और बड़ी जीत दिलाई। रूस में व्लादिमीर पुतिन की पार्टी बीते करीब 22 सालों से सत्ता में है। अभय कुमार सिंह को व्लादिमीर पुतिन के कट्टर समर्थकों में जाना जाता है। यूक्रेन पर हमले को लेकर भी उन्होंने व्लादिमीर पुतिन का ही बचाव किया था।

संबंधित खबर -