प्रियंका चोपड़ा और सनी देओल का बेटा दे रहा बोर्ड परीक्षा, खुद को बचाने में लगा कॉलेज प्रशासन, वायरल

 प्रियंका चोपड़ा और सनी देओल का बेटा दे रहा बोर्ड परीक्षा, खुद को बचाने में लगा कॉलेज प्रशासन, वायरल

अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा और सनी देओल के बेटा बिहार के बेतिया जिले में स्थित राम लखन सिंह यादव महाविद्यालय में 12वीं प्री-बोर्ड की परीक्षा चल रही है। इस परीक्षा में एक परीक्षार्थी ने अपनी कॉपी पर शरारतन अपनी मां का नाम प्रियंका चोपड़ा और पिता का नाम सनी देओल लिख दिया है। यह कापी सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है। लोग इस पर जमकर कमेंट कर रहे हैं। इसके साथ ही एक-दूसरे से सवाल भी कर रहे हैं कि क्या प्रियंका चोपड़ा-सनी देओल का बेटा बिहार से 12वीं की पढ़ाई कर रहा है?

आपको बता दें परीक्षार्थी की शरारत वहीं पर खत्म नहीं होता है। परीक्षा के दौरान पेपर में एक सवाल पूछा गया था कि वह पुरातत्व से क्या समझता है। इसके उत्तर में छात्र ने लिख दिया- “यह मेरे मास्टर ने नहीं पढ़ाया है, मैं पुरातत्व से कुछ नहीं समझता हूं।”
इसकी घटना की जानकारी, कॉलेज प्रशासन को होने के बाद जांच शुरू कर दी है कि आखिर कापी सोशल मीडिया तक कैसे पहुंची? इस खबर से किरकिरी हो रही है, कॉलेज प्रशासन खुद को बचाने के उपाय में लग गया है।

एक अन्य सवाल अकबर ने जजिया कर क्यों हटाया पूछा गया। इस सवाल का परीक्षार्थी ने विचित्र जवाब लिख दिया। छात्र ने लिखा है कि ‘रजिया से प्यार के कारण अकबर ने जजिया कर हटा दिया…।’ उस उत्तर पुस्तिका पर इतिहास पर पूछे गए सवालों का विचित्र जवाब लिखा है।

इस मनोरंजन की बात से इधर कुछ लोग इस घटना को सूबे की शिक्षा व्यवस्था को आइना दिखाने वाला बता रहे हैं। उनका मानना है कि जब बच्चों को पढ़ाया नहीं जाएगा और सिर्फ परीक्षा ली जाएगी तो इस प्रकार की घटनाएं तो होंगी हीं।

हालांकि, एबी बिहार न्यूज़ इस कॉपी की सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।

संबंधित खबर -